बक्सर/पटना: हमलावरों ने न केवल पुलिस पर गोली चलाई बल्कि उनके दो इंसास राइफल भी लूट लिए। 63240 डाउन मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार की रात जवान की हत्या कर दो इंसास लूट ली गईं थीं। इस घटना के बाद यूपी-बिहार की पुलिस कंबाइन कांबिंग चला रही है। सीमावर्ती इलाके में छापेमारी जारी है। जानिए, और कब-कब हुई ऐसी वारदात...
- मुगलसराय व वाराणसी जीआरपी के वरीय अफसरों समेत पटना रेल एसपी व बक्सर एसपी छापेमारी में जुटे हैं।
- ट्रेन में जिस तरह से पुलिसकर्मियों को गोली मारी गई व हथियार लूटे गए, इससे कयास लगाया जा रहा है कि नक्सली या पेशेवर अपराधियों का हाथ है। इसी एंगल पर जांच हो रही है।
11 दिन में पटना और मुगलसराय के बीच ट्रेन में दूसरी हत्या
- 11 दिन के भीतर पटना-मुगलसराय रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन में यह दूसरी हत्या है।
- इससे पहले 2 मई की रात पटना घाट- दीघा पैसेंजर ट्रेन में काठपुलवा के पास अपराधियों ने ट्रेन में घुसकर सफाईकर्मी हरेराम की चाकू गोदकर हत्या करने के साथ ही एक अन्य यात्री को घायल कर दिया था।
- इस मामले में पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आ सके थे।
उलझे, फिर गोली मार दी
- 63240 डाउन मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार रात 8:25 में मुगलसराय से खुली।
- दिलदारनगर से 10:28 में रवाना हुई। ट्रेन के कोच नंबर 41175 में पांच-छह की संख्या में अपराधी जवानों से उलझ गए।
- जवान अभिषेक सिंह व नंदलाल यादव को गोली मार दी। अभिषेक की मौत हो गई।
मुगलसराय जीआरपी में केस, बारा कलां की वारदात
- घटना चौसा के पश्चिम बारा कलां हॉल्ट के पास शुक्रवार की रात लगभग पौने ग्यारह बजे हुई थी।
- मामले की जांच करने बक्सर पहुंचे पटना रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि इस बाबत मुगलसराय जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- बक्सर, मुगलसराय और स्थानीय पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।
- तीन संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- इधर जख्मी जवान नंदलाल यादव की हालत बांह में गोली लगने व सिर में चोट के कारण गंभीर है। उसे बनारस रेफर कर दिया गया था।
Source: Bhaskar

Post a Comment