कोटा/नवादा: नवादा के कोचिंग छात्र सत्यप्रकाश उर्फ प्रिंस की गुरुवार रात हत्या उन बदमाश कोचिंग छात्रों ने की थी, जो कोटा में कोचिंग पढ़ने तो आते हैं, लेकिन कोचिंग नहीं जाते। वे यहां गुट बनाकर रहते हैं। पुलिस ने इस गुट के 6 आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन 24 घंटे बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस वजह से हुई थी प्रिंस की हत्या...
- प्रिंस पर हमले की बड़ी वजह उसका दो-तीन दिन पहले किसी गुट से झगड़ा होना सामने आया है।
- वहीं, शुक्रवार शाम तक उसके परिजन कोटा नहीं पहुंच सके, इसलिए शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
- इधर, कोटा में छात्र सत्यप्रकाश उर्फ प्रिंस की हत्या के बाद से नवादा जिला स्थित उसके पैतृक गांव गोनावां में मातमी सन्नाटा पसरा है।
- इधर, कोटा में छात्र सत्यप्रकाश उर्फ प्रिंस की हत्या के बाद से नवादा जिला स्थित उसके पैतृक गांव गोनावां में मातमी सन्नाटा पसरा है।
- गुरुवार की रात सूचना मिलने के बाद प्रिंस के पिता सुरेंद्र सिंह, मामा राकेश रंजन, शैलेश कुमार और रिश्तेदार दिनेश कुमार कोटा रवाना हो गए।
- दूसरी तरफ प्रिंस की मां, दोनों बहनें और छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- मां माधुरी देवी कहती हैं कि उनका बेटा डाॅक्टर बनना चाहता था।
- लेकिन, हत्यारों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। कितना दर्द हुआ होगा मेरे बच्चे को जब हत्यारों ने चाकू गोदा होगा।
- मेरा फोटो क्यों खींचते हो। अब मेरा फोटो किस काम का। जिसका सपना देखे थे, वह सपना ही खत्म कर दिया।
- प्रिंस के नाना रामाश्रय सिंह कहते हैं कि राजस्थान में कैसी सरकार और व्यवस्था है कि स्टूडेंट्स की भी सुरक्षा नहीं कर सकती।
पुलिस मूकदर्शक बनी रही। दरिंदों ने चाकू गोदकर जान ले लिया।
कोटा में प्रिंस की हत्या
- सूचना मिलने के बाद पिता व मामा कोटा हो गए रवाना।
- प्रिंस ढाई माह पहले बहन की शादी तय करने गांव आया था।
- प्रिंस ढाई माह पहले बहन की शादी तय करने गांव आया था।
दो माह बाद होनी है बहन की शादी
- प्रिंस ढाई माह पहले बड़ी बहन प्रियंका की शादी तय करने गांव आया था।
- शादी भी तय हो गई। आषाढ़ में विवाह होना है। लेकिन, इसके पहले प्रिंस की हत्या कर दी गई।
- प्रियंका कहती है कि अब कौन हाथ पीले कराएगा। यही नहीं, छोटी बहन अंजली काफी व्यथित है।
- मुझे भी कोटा में पढ़ाई के लिए ले जाने को कहा था। लेकिन, अब कौन ले जाएगा।
Source: Bhaskar

Post a Comment