चार दिन में अंडमान पहुंचेगा मानसून, 10 जून को बिहार में दस्तक देगा

Monsoon in Bihar will knock on 10 June, expect to rain more than expectation.

Monsoon in Bihar

पटना: इस बार मानसून अपने समय से एक्टिव हो गया है। अगले तीन से चार दिनों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना के निदेशक आरके गिरि ने बताया कि अब तक सबकुछ सामान्य है। मानसून 18 मई को अंडमान, 31 को केरल के तटीय क्षेत्र और 10 जून को बिहार पहुंच जाएगा। जानिए किस महीने होगी कितनी बारिश...
- प्रदेश में 94 से 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
जून से सितंबर तक लगातार बारिश होती रहेगी।
बंगाल की खाड़ी और अरेबियन सी में समुद्र का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच चुका है।
अलनीनो का असर अब खत्म हो चुका है। गर्मी के बाद ला नीना की शुरुआत हो जाएगी।

अनुमान : किस महीने कितनी बारिश (संभावना)

महीनाबारिश
जून162.5
जुलाई354.4
अगस्त277.8
सितंबर197.7

(मानसून के दौरान इस वर्ष 992.4 मिमी व पूरे वर्ष मिलाकर 1145.8 मिमी बारिश की संभावना है)
कब कितनी बारिश हुई

- 2015 में बिहार में 1027.1 मिमी बारिश होनी थी। लेकिन, 744.7 मिमी हुई। यह सामान्य से 27 फीसदी कम थी।

- 2007 में हुई थी बिहार में सबसे अधिक बारिश। 1027 के स्थान पर 1343 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 29 फीसदी अधिक थी। पटना में 941.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन, 2015 में सिर्फ 560 मिमी ही बारिश हुई। यह सामान्य से 41% कम थी।

- 2007 में हुई थी बिहार में सबसे अधिक बारिश। 1027 के स्थान पर 1343 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 29 फीसदी अधिक थी। पटना में 941.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन, 2015 में सिर्फ 560 मिमी ही बारिश हुई। यह सामान्य से 41% कम थी।

प्रदेश में हो रही बारिश, अभी गर्मी से राहत

शुक्रवार को पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, कोशी और गया, नवादा के इलाकों में थंडर स्टॉर्म से बारिश हुई। 17 मई तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिलती रहेगी। पुरवइया हवा 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चल रही है। बंगाल और नेपाल की ओर से नमी आ रही है। तापमान बढ़ने पर इसी कारण थंडर स्टॉर्म विकसित हो रहा है। अभी गरज के साथ तेज बारिश की संभावना लगातार बनी रहेगी। शुक्रवार को पूर्णिया में सबसे अधिक 29.9 मिमी बारिश हुई।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget