WHO : देश में प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर पटना, दुनिया का है छठा

Patna at number three in polluted cities in the country

Pollution in Patna

जिनेवा/पटना: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की रिपोर्ट जारी है। इसमें भारत के शहरों में बढ़ते प्रदूषण की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहे दिल्ली की आबो-हवा में सुधार हुआ है और वह 11वें नंबर पर पहुंच गई है। जबकि पटना सातवें नंबर पर है। ये है सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर...
- हर साल कई महीनों तक धूल भरी आंधी झेलने वाले ईरानी शहर जबोल को सबसे प्रदूषित माना गया है।
- भारत के अन्य प्रदूषित शहरों में यूपी का कानपुर, लखनऊ और फिरोजाबाद, पंजाब में खन्ना, लुधियाना भी शामिल हैं।
डब्ल्यूएचओ ने की भारत की तारीफ

डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्य, पर्यावरण मामलों की निदेशक मारिया नीरा ने दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में प्रदूषण से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की है। इसमें स्मार्ट सिटी, ऑड-ईवन, सीएनजी पर जोर जैसे कदम शामिल हैं।
गरीब देशों में प्रदूषण ज्यादा

- रिपोर्ट के मुताबिक, गरीब देशों के 98 फीसदी शहरों का वायु प्रदूषण के मामले में बुरा हाल है।
- वे पीएम 2.5 के मामले में डब्ल्यूएचओ के मानक से काफी नीचे हैं।
- हालांकि विकसित और विकासशील देशों के 44 फीसदी शहर इस पैमाने पर खरे उतरते हैं।
देश के 74 छोटे शहरों में से 41 प्रदूषित
- लोकसभा के इसी सत्र में सरकार ने माना है कि महानगर ही नहीं, देश के अन्य छोटे शहर भी खतरनाक प्रदूषण की जद में हैं।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, टियर-2 श्रेणी के 74 शहरों में से 41 बड़े पैमाने पर जल और वायु प्रदूषण का सामना कर रहे हैं।
- इनमें यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, हिमाचल और पंजाब के शहर शामिल हैं।

विश्व के सबसे प्रदूषित 7 शहरों में 4 हमारे

शहरपीएम 2.5 का स्तररैंकिंग
जबोल(ईरान)2171
ग्वालियर1762
इलाहाबाद1703
पटना1496
रायपुर1447

क्या है पीएम 2.5

- 2.5 माइक्रोग्राम से छोटे इन कणों को पर्टिकुलेट मैटर 2.5 या पीएम 2.5 कहा जाता है।
- प्रत्येक क्यूबिक मीटर हवा में इस खतरनाक कण का स्तर जानकर प्रदूषण का आकलन किया जाता है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget