पटना. अपराधियों ने शुक्रवार की शाम पिस्टल की नोक पर दो लीटर दूध छीन लिए। बताते चलें कि 2001 में भी अपराधियों ने जक्कनपुर थाना के पोस्टल पार्क से पिस्टल दिखाकर चार रसगुल्ला छीन लिए थे।क्या है मामला...
- दो दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने हरेंद्र राय को पिस्टल दिखाकर दो लीटर दूध छीन लिए।
- हरेंद्र राय अपने ग्राहकों के घर से दूध पहुंचाकर लौट रहे थे।
- वे कंकड़बाग स्थित पूर्व सीएम राम सुंदर दास के घर के पास पहुंचे थे।
- बिजली गुल रहने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा था।
- पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने हरेंद्र की साइकिल रुकवाकर पहले दूध मांगा।
- हरेंद्र ने अपनी साइकिल रोकर कर दूध देने के लिए अपना केन खोलता।
- इससे पहले ही अपराधियों ने हरेंद्र को पिस्टल दिखाकर उसके केन और उसमें रखे दो लीटर दूध लेकर फरार हो गया।
- हरेंद्र राय अब इस सकते हैं कि इस मामले की शिकायत कहां करें।
2001 में भी पिस्टल दिखाकर छीन लिया था रसगुल्ला
- अपराधियों ने 2001 में भी पिस्टल दिखाकर चार रसगुल्ला छीन लिए थे।
- युवक अपने बच्चों के लिए रसगुल्ला खरीदकर ले जा रहा था।
- वो जक्कनपुर थाने के पोस्टल पार्क में पहुंचा ही था कि अज्ञात अपराधियों ने युवक को रोका।
- पहले अपराधियों ने युवक से पैसा मांगा था।
- लेकिन, युवक के पास पैसा नहीं रहने के कारण अपराधियों ने उसके रसगुल्ला को ही छीनकर फरार हो गए थे।
Source: Bhaskar

Post a Comment