गया रोड रेजः कोर्ट में पेशी के समय बिंदी यादव के जेब में दिखे 1000 -1000 के नोट

Gaya road raise accused Bindi Yadav presented in court in Gaya.

Bindi Yadav

पटना: गया रोड रेज मामले में सजा काट रहे बिंदी यादव की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के समय उनके जेब में हजार रुपए के कई नोट कैमरा में कैद हो गए। जेल में बंद कैदी के पास इतना पैसा कहां से आए, ये आम लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है। बताते चलें कि कुख्यात बिंदी यादव रोड रेज मामले में अपने हत्यारे बेटे को भगाने में मदद करने के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं।जेल में कैसे आ रहे बिंदी के पास पैसा...

- गया रोडरेज केस के मुख्य आरोपी रॉकी यादव का पिता बिंदी यादव इनदिनों इस केस में जेल की सजा काट रहा है।
- बिंदी यादव जेडीयू से निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी का पति है।
-शुक्रवार को पेशी के लिए कोर्ट आए बिंदी यादव के जेब में 1000- 1000 रुपए देखकर लोग दंग रह गए।
- जेल की सजा भुगत रहे बिंदी यादव पर मर्डर और किडनैपिंग के कई केस दर्ज हैं।
- बिंदी यादव पर नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करने का भी आरोप है।
- बिंदी इस मामले में लंबे वक्त तक देशद्रोह के आरोप में जेल में भी बंद रहा था।
इंट्री माफिया के नाम से जाना जाता है

- बिंदी यादव को गया में इंट्री माफिया के नाम से जाना जाता है।
- क्योंकि बिहार-झारखंड की सीमा से गुजरने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप है।
- बिंदी ने साइकिल की चोरी कर अपराध की दुनिया में अपना कदम रखा था।
- इसके बाद इसके नाम पर हत्या, रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज हुए।
-1991 -92 में यह अपराध की दुनिया में अपना रसूक बना लिया।
- बिंदी ने अपने मित्र बच्चु यादव से मिलकर गया शहर में अपना आतंक फैला लिया।
-बिहार के कुख्यात राजन कुर्मी की हत्या कर बिन्दी यादव गया का सरताज बन गया।
- इसके बाद हत्या लूट और अपहरण के धंधे में इसने खूब तहलका मचाया।
- बबली जैन अपहरण कांड में भी इसका नाम खूब उछला था।
- आज भी गया शहर में दर्जनों मकान पर इस गिरोह ने कब्जा जमाया हुआ है।
- इनके भय से कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन शहर छोड़ने को मजबूर हो गए।
सधारण परिवार से एक हजार करोड़ रुपए का मालिक बन गया

- बिंदी यादव का जन्म अति सधारण परिवार में हुआ था।
- बिंदी स्वंय इस बात को कहता है कि कई दिन हम लोग बिना खाये सो जाया करते थे।
- लेकिन अब बिंदी के पास एक हजार से ज्यादा की संपत्ति है।
- स्थानीय लोग कहते हैं कि उसके इस सफर में आतंक की वही कहानी है, जिसकी बदौलत आज वो अरबपति बना हुआ है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget