नई दिल्ली: CBSE 12th के नतीजों का एलान शनिवार को हाे गया। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 497 (99.4%) मार्क्स मिले। रिजल्ट www.cbse.nic.in www.cbseresults.nic.in और go4result.com पर देखे जा सकते हैं। इस साल देशभर में 10,67,900 स्टूडेंट्स 12th में अपियर हुए थे। दिल्ली रीजन से 22.7 लाख स्टूडेंट्स ने 12th का एग्जाम दिया था। बोर्ड एग्जाम्स 1 मार्च को शुरू होकर 22 अप्रैल तक चले। रिजल्ट के साथ ही टेलि काउंसलिंग शुरू कर दी गई। यह 21 मई से 4 जून के बीच सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलेगी। ये रिजल्ट 22 मई को जेईई एडवान्स्ड एग्जाम से ठीक एक दिन पहले आए हैं। वहीं, सीबीएसई ने कहा है कि इस साल से स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट भी मिलेगी। इसके लिए www.digilocker.gov.in. पर लॉगइन करना होगा। जेईई के पहले रिजल्ट डिक्लेयर करने पर नाराजगी, मैथ्स को लेकर चिंता...
- एक स्टूडेंट केशव अग्रवाल का कहना है, "जेईई से एक दिन पहले सीबीएसई का रिजल्ट आना उस पर निश्चित रूप से असर डालेगा। सीबीएसई जेईई से एक दिन पहले कैसे रिजल्ट का एलान कैसे कर सकता है?"
- ट्विटर पर भी रिजल्ट को लेकर काफी पोस्ट किए जा रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, "जेईई एडवान्स्ड के पहले 12th का रिजल्ट डिक्लेयर करना कहीं से अच्छा आइडिया नहीं कहा जा सकता। #CBSE रिजल्ट का एलान 23 मई को होना चाहिए था।"
- 17 मई को एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने कहा था कि सीबीएसई के 10th और 12th के नतीजे मई के अंत से पहले आ जाएंगे।
इस साल से मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
- सीबीएसई के मुताबिक, "हम इस साल से स्टूडेंट को 12th की डिजिटल मार्कशीट भी देंगे।"
- www.digilocker.gov.in. पर डिजिलॉकर में जाकर ये मार्कशीट ली जा सकेगी।
- "डिजिलॉकर अकाउंट्स की डिटेल्स स्टूडेंट्स को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएंगी।"
- इसके अलावा एंड्रॉइड मोबाइल पर ऐप- 'DigiResults' से भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।

क्वालिफाइड हुए थे जेईई एडवान्स्ड के लिए
- 1.98 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवान्स्ड के लिए क्वालिफाई हुए थे।
- टीचर्स की मानें तो सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स के एग्जाम दे पाने पर सस्पेंस रहेगा।
- बता दें कि कई राज्यों और ISC बोर्ड के 12th के रिजल्ट पहले ही आ चुके हैं।
- एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के आरएल त्रिखा के मुताबिक, "12th में अकेले किसी सब्जेक्ट के मार्क्स का कोई मतलब नहीं है। जेईई में पर्सेंटाइल मायने रखता है।"

CBSE रिजल्ट में मैथ्स के पेपर को लेकर चिंता
- कई स्टूडेंट्स को मैथ्स के रिजल्ट को लेकर चिंता हो रही है।
- कइयों ने बोर्ड से मैथ्स के टफ पेपर को लेकर शिकायत भी की थी।
- इसके लिए सीबीएसई ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। साथ ही, ये भी कहा था कि शिकायतों को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- दिल्ली डीपीएस के एक स्टूडेंट तन्मय नाथ के मुताबिक, "उम्मीद है, कमेटी हमारे साथ जस्टिस करेगी।"

नीट से छूट देने के लिए केंद्र लाया ऑर्डिनेंस
- मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एन्ट्रेंस के ज्वाइंट एग्जाम 'नीट' से इस साल राज्यों को छूट देने की केंद्र ने तैयारी कर ली है।
- खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आंशिक रूप से बदलने के लिए केंद्र सरकार ने ऑर्डिनेंस तैयार कर लिया है। एक-दो दिन में मुहर लग सकती है।
- शुक्रवार को काफी गहमा-गहमी रही। पहले खबर आई कि कैबिनेट ने नीट के ऑर्डिनेंस को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए राज्यों को इस साल अलग से अपना मेडिकल एन्ट्रेंस लेने का राइट दिया जा रहा है।
- फिर खबर आई कि ऑर्डिनेंस के मार्फत निजी मेडिकल कॉलेजों को भी इस साल नीट से छूट दी जा रही है। यह खबर भी चली कि ऑर्डिनेंस के जरिए 24 जुलाई को होने वाली नीट को टाला जा रहा है।

Source: Bhaskar

Post a Comment