आदित्य मर्डर केस: हत्या के आरोपी रॉकी यादव की मां मनोरमा ने किया सरेंडर

JDU MLC Manorama Devi surrendered last night in Bihar.

Manorama Devi

पटना: गया के आदित्य हत्याकांड में आरोपी रॉकी यादव की मां और MLC मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरेंडर करते समय जदयू नेता रहीं मनोरमा देवी ने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस परेशान कर रही है। मुझ पर लगे सारे आरोप झूठे हैं, मेरे घर से शराब बरामद नहीं हुआ था। राजनीति के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। जमानत नहीं मिला तो किया सरेंडर...
- मनोरमा देवी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी।
- मनोरमा को उम्मीद थी कि कोर्ट से उन्हें जमानत मिल जाएगी।
- सोमवार को कोर्ट में उनकी अर्जी पर सुनवाई टलने के बाद मनोरमा ने सरेंडर किया।
- कोर्ट में मनोरमा देवी के वकील ने कहा कि मनोरमा की तबियत खराब है।
- इसपर कोर्ट ने कहा कि न्यायिक हिरासत में डॉक्टर उनके स्वास्थ की जांच करेंगे और जरूरत पड़ी तो बाहर के डॉक्टर से भी दिखाया जाएगा।
क्या है मामला

- बिहार के गया से JDU MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने 7 मई की रात को रोड रेज में कारोबारी सरदार श्याम सचदेवा के बेटे आदित्य सचदेवा को गोली मार दी थी।
- इस मामले में रॉकी यादव और उसके पिता बिंदी गिरफ्तार हो चुके हैं।
- आदित्य हत्याकांड के बाद आरोपी रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 9 मई की रात को एमएलसी मनोरमा देवी के एपी कालोनी स्थित घर पर छापे मारे थे।
- इस दौरान 6 बोतल शराब की बरामदगी की गई थी।
- मनोरमा पर शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब रखने का केस दर्ज किया गया था।
- मकान सील करने पहुंची पुलिस ने मनोरमा के घर से एक नाबालिग नौकर देवनंदन को भी बरामद किया।
- इस मामले में मनोरमा पर चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
- वारंट जारी होते ही मनोरमा देवी फरार हो गईं हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आईं।
- मंगलवार सुबह मनोरमा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
- मनोरमा देवी को JDU ने निलंबित कर दिया था।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget