तेघड़ा/बेगूसराय: हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की दोपहर फुलबड़िया थाना के भीड़-भाड़ वाले मिरचैया चौक पर निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड को गोली मारकर एलआईसी के करीब 17 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी व शोकहारा निवासी अरविंद मिश्रा उर्फ बिंदु मिश्रा को गंभीर हालत में बेगूसराय के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। ऐसे हुए घटना...
- रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब पौने 12 बजे अरविंद बरौनी एलआईसी कार्यालय से 16 लाख 87 हजार 230 रु. से भरा बैग लेकर आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रहा था।
- जैसे ही वह रोड पार कर बैंक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए लाल रंग की बाइक पर सवार तीन लुटेरो उससे बैग छीनने लगे।
- अरविंद के विरोध करने पर अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी। चार गोली शरीर में लगी और वह वहीं गिर गया।
- इसी बीच अपराधी रकम से भरा बैग लेकर वाटिका चौक की ओर फरार हो गए। तेघड़ा डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल के चार जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद किए हैं।
Source: Bhaskar

Post a Comment