शेखपुरा में अरियरी के बीडीओ को जिंदा जलाने की कोशिश, बॉडीगार्ड ने बचाई जान

A group of mob tried to burn alive BDO in Shkhpura Bihar

Attack on BDO in Shekhpura

शेखपुरा: शहर के महादेव नगर में आक्रोशित लोगों ने अरियरी के बीडीओ की गाड़ी फूंक दी। बड़ी संगत की जमीन पर कब्जे के विवाद का शिकार वहां से गुजर रहे बीडीओ हो गए। बीडीओ परमानंद पंडित की जान बॉडीगार्ड ने बचाई। प्रशासनिक वाहन को आते देख कर एक पक्ष के लोगों ने बीडीओ पर हमला बोल दिया व तोड़फोड़ कर बीडीओ के सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानिए कैसे हुई घटना...
- बीडीओ उसी रास्ते से होकर पंचायत चुनाव की मतगणना संबंधी कागजात लेकर घाटकुसुम्भा जा रहे थे।
- इस घटना में बीडीओ को भी आग हवाले करने का प्रयास किया गया, लेकिन बॉडीगार्ड की दिलेरी से वे बच गए।
- बीडीओ का वाहन व उसमें रखा चुनावी कागजात जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
- भूमि विवाद में प्रशासन पर एक गुट की मदद करने का आरोप लगाते हुए लोग आक्रोशित थे।
प्रशासन की भूमिका से आक्रामक हुए लोग

एक गुट के लोग इस बात से नाराज थे कि प्रशासन संगत की जमीन पर एक गुट को कब्जा दिला रहा है। दोनों गुटों की रोड़ेबाजी में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में हो रहा है। पूरा मामला भू माफियों से जुड़ा हुआ है जो कानूनी दांव-पेच का सहारा लेकर संगत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

दो लोग किए गए गिरफ्तार : एसडीपीओ अमित शरण ने कहा कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद है इसी में अरियरी बीडीओ के वाहन में आग लगाई गई है और बीडीओ पर हमला किया गया है। सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget