पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 60.25% वोटिंग, बूथ कब्जा करते दारोगा अरेस्ट

Panchayat election in Bihar Daroga capture booth in Aurangabad arrest

Panchayat Election in Bihar

औरंगाबाद/पटना: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में सोमवार को गोलीबारी व बूथ कब्जा के बीच 60.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सोमवार को ओबरा प्रखंड के उब गांव के बूथ से दारोगा और पोलिंग पार्टी के 12 सदस्यों समेत 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला...

- बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड में दो जगहों पर जमकर हंगामा व बवाल हुआ।
- साठी थाना के भेड़िहरवा पंचायत के हिंगलहर गांव के बूथ नंबर 310 पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
- इसमें साठी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घायल हो गए।
- दारोगा व पोलिंग पार्टी के लोग एक प्रत्याशी के पक्ष में तीन बूथ कैप्चर कर वोटरों से बैलेट पेपर छीन कर वोट डलवा रहे थे।
- करीब पांच घंटे तक यह सब चलता रहा। डीएम कंवल तनुज व एसपी बाबू राम को सूचना मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।
- उक्त तीनों बूथों का चुनाव रद्द कर दिया गया है। यहां चौथे चरण में चुनाव कराया जाएगा।

इन्हें किया गया अरेस्ट
इनमें दारोगा ब्रजेश कुमार, बूथ नंबर 63 के पीठासीन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, स्लोक कुमार, अभय कुमार शर्मा, कामेश्वर सिंह शामिल हैं। साथ ही बूथ नंबर 64 के पीठासीन पदाधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, अजय कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शिवकुमार रविदास एवं बूथ नंबर 65 के पीठासीन पदाधिकारी संजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, भरत कुमार साव व कृत राम समेत मुखिया प्रत्याशी के 16 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। समर्थकों को मुखिया प्रत्याशी कुसुम देवी के घर पर छापेमारी कर दबोचा गया।
महिला सिपाहियों ने बूथ कैप्चरिंग को मोबाइल में किया कैद

- बूथ कैप्चर कर रहे दारोगा, पोलिंग पार्टी, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों व पोलिंग पार्टी के सदस्यों का प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने विरोध किया।
- लेकिन, पोलिंग पार्टी व सुरक्षा में तैनात दारोगा ने उन्हें फटकार लगाते हुए उनकी बातों को अनसुना कर दिया।
- इसके बाद महिला सिपाहियों से सूझबूझ का परिचय देते हुए बूथ कैप्चरिंग की पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया।
- इसके बाद कुछ ग्रामीणों के सहयोग से इसकी जानकारी डीएम तक पहुंचाई, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
- डीएम व एसपी के पहुंचने पर एक महिला सिपाही ने वीडियो क्लिप भी दिखा दिया।
- क्लिप में साफ दिख रहा था कि वोटरों से जबरन बैलेट छीनकर मुखिया समर्थक व पोलिंग पार्टी के सदस्य मुहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डाल रहे हैं।

420 लोग गिरफ्तार, 47 वाहन जब्त

इधर राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने सोमवार को तीसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद कहा कि तीसरे चरण में छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 38 जिलों के 62 प्रखंडों में वोटिंग के दौरान 420 लोग गिरफ्तार किए गए। 47 वाहन जब्त किए गए। 1.4 लीटर शराब बरामद की गई और 9800 रुपए जब्त किए गए।
भागलपुर में 12 जख्मी

- भागलपुर में भी दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट। 12 जख्मी।
- शेखपुरा की गंगरी पंचायत में दबंगों ने महादलित को वोट देने से रोका।
- नरकटियागंज में मतपेटी में पानी व स्याही डालने की सूचना, हंगामा।
- आरा के बलिगांव से जिला परिषद प्रत्याशी बबलू सिंह हिरासत में, चुनाव के दिन ही कर रहे थे प्रचार।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget