शराबबंदी का एक महीना : 1300 अरेस्ट, 19 हजार से अधिक रेड, 55 हजार लीटर शराब जब्त

Complete month of alcohol ban in Bihar, see the figure.

Red for wine in Bihar

पटना: राज्य में कहीं भी शराब का अवैध कारोबार व उपयोग नहीं हो इसको लेकर उत्पाद विभाग कितना गंभीर है, इसे पिछले एक महीना में विभाग द्वारा की गई छापेमारी को देखकर लगाया जा सकता है। विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 30 दिनों में 19 हजार से अधिक छापेमारी की है। इस दौरान 40 हजार लीटर से अधिक देसी और 15 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त हुई है। वहीं 1300 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 1278 लोग जेल भेजे गए।

- एक अप्रैल से देसी और पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू हुई थी।
- इसके बाद से ही अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
- इस दौरान पटना जिले में सर्वाधिक 664 छापेमारी की गई, जबकि वैशाली में तकरीबन 12 हजार लीटर स्प्रिट और सहरसा में 970 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई। 
मामलों के निष्पादन के लिए बनेगा विशेष उत्पाद न्यायालय
- राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से इसे जुड़े मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
- उत्पाद विभाग ने ऐसे मामलों को निपटाने के लिए विशेष उत्पाद न्यायालय बनाने की दिशा में प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
- सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है।

एक महीना में हुई कार्रवाई
विभागछापेमारीकुल दर्जगिरफ्तारीजेलदेसीस्प्रिट
उत्पाद6092768453451254011347
पुलिस11367705819790365353599
रेल पुलिस16172737376400

जमीन में दबाकर रखी थी देसी शराब

- रविवार को पुलिस नाव से गंगा पार सुकुमारपुर दियारा पहुंची।
- यहां खेत के बीच में जमीन के अंदर तैयार चुलाई शराब को दबाकर रखा गया था।
- जमीन खोद कर 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
- मालसलामी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में ललन यादव व मदन यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का डिप्टी टीएस शराब के साथ पकड़ा गया

सोमवार की रात करीब 10 बजे डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12423) के डिप्टी ट्रेन सुपरिटेंडेंट भागचंद्र शर्मा विदेशी शराब की बोतलों के साथ पटना जंक्शन पर रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पेंट्री कार में डिप्टी टीएस की बैग से शराब की दो बोतलें मिलीं। एक सीलबंद व दूसरी बोतल आधी खाली थी। शर्मा (हरियाणा) के खिलाफ पटना जंक्शन रेल पुलिस थाने में एक्साइज एक्ट 47 (ए) के तहत एफआईआर (नंबर 102-2016) दर्ज की गई है। रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि शराब की बोतलों से साथ पकड़े गए डिप्टी टीएस को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। साथ ही इस संगीन हरकत की लिखित जानकारी रेल प्रशासन को देंगे ताकि निलंबन या अन्य विभागीय कार्रवाई भी हो सके।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget