मुजफ्फरपुर/पटना: मुजफ्फरपुर पुलिस व एसटीएफ ने रविवार रात मुजफ्फरपुर-सारण बॉर्डर के बागीचक डीह गांव में छापेमारी कर 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 रायफल, 3 प्रेशर कुकर बम, एक डबल बैरल की बंदूक, आधा दर्जन एसएलआर की मैग्जीन, दो डेटोनेटर, 1 थ्री नॉट थ्री रायफल व करीब 250 कारतूस बरामद किया है। नक्सलियों के पास से लेवी के 2 लाख नकद भी बरामद हुए। ऐसे मिली थी नक्सलियों की इन्फॉर्मेशन...
- सरैया थाना क्षेत्र के रतनपुर डीह गांव में सशस्त्र नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी।
- एसटीएफ के साथ एडिशनल एसपी ने रतनपुर डीह व पड़ोसी बागीचक डीह गांव की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया।
- सारण जिले के मकेर थानेदार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां तीन प्रेशर कुकर बम भी मिले।
- दो डेटोनेटर व चुनाव बहिष्कार से संबंधी नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।
- नक्सलियों में मकेर का एरिया कमांडर अनिल सहनी, मिंटू राम उर्फ विक्की, अंबिका सिंह, दीपक राम, शंभू सिंह शामिल हैं।
एएसपी पर की थी फायरिंग
- बीते साल पश्चिमी दियारा में छापेमारी के दौरान नक्सलियों ने एडिशनल एसपी राणा ब्रजेश पर फायरिंग की थी।
- फायरिंग के दौरान रमेश पासवान भाग निकला, जबकि मिंटू राम समेत 5 नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे।
- हाल में मिंटू जमानत पर निकला है। अनिल सहनी सब जोनल कमांडर अमीन सहनी का सगा भाई है।
28 अप्रैल को मांगी थी लेवी
- सारण-गोपालगंज सब जोन के कमांडर अमीन सहनी के नाम पर मोटर कारोबारी से 28 अप्रैल को लेवी मांगी थी।
- 30 अप्रैल को लेवी की राशि शंभू सिंह नामक बिचौलिए के माध्यम से नक्सलियों ने वसूली।
- वसूली के कुछ ही घंटे बाद 1 मई को एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करके लेवी की रकम बरामद कर नक्सलियों को पकड़ लिया।
ये हथियार व विस्फोटक हुए बरामद
3-रायफल, 3-प्रेशर कुकर बम, 1-डबल बैरल बंदूक, 2 डेटोनेटर, 6 एसएलआर मैग्जीन, 1 थ्री नट थ्री रायफल मैग्जीन, 250 कारतूस।
Source: Bhaskar

Post a Comment