जुलूस पर पथराव से 7 घायल, फायरिंग और आगजनी के बाद इंटरनेट पर लगी रोक

7 injured by stones at the procession, firing and arson after the ban on Internet

7 injured by stones at the procession, firing and arson after the ban on Internet

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में जुलूस पर शुक्रवार की शाम पथराव और फायरिंग से तनाव फैल गया है। उपद्रवियों ने दो कारों और तीन बाइकों में आग लगा दी। पथराव में दो पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है। इंटरनेट पर लगी रोक...
शुक्रवार देर शाम शहर के हरखुआ पुल के पास जुलूस पर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने पथराव कर रहे तत्वों को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद थावे रोड पर स्थित जंगलिया पेट्रोल पंप के पास फिर पथराव शुरू हो गया। इसमें इंस्पेक्टर नीलम वर्मा, हरखुआ टोला के अरविंद पांडेय, वशिष्ठ सिंह सहित सात लोग घायल हो गए। जुलूस पर फायरिंग भी की गई।
शनिवार को भी पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और दुकानें बंद हैं। उपद्रव रात में जारी रहा। उपद्रवियों ने अस्पताल चौक स्थित एक फुटवेयर दुकान में लूटपाट की और 8 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। उग्र लोगों ने 4 बड़े व 5 दो पहिया वाहनों को भी जला दिया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और इंटरनेट सेवा पर शुक्रवार रात 11 बजे से रोक लगा दी है।
धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव व फायरिंग के बाद शहर का माहौल बिगड़ता देख जिला प्रशासन ने रात में ही जिले में धारा 144 लागू कर दिया। उपद्रवियों पर अंकुश व लगाम लगाने के लिए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर सहित सात लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। रात से ही दोनों पक्ष से उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस धरपकड़ कर रही है। आज स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस जगह-जगह कैंप कर रही है।
क्या है मामला

शुक्रवार को प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तुरकहां पुल से पहले जंगलिया मोड व हरखुआ पुल पर जुलूस पर पथराव व फायरिंग की गई। इसके बाद शहर का माहौल तनावग्रस्त हो गया। देखते ही देखते उपद्रवियों ने सड़क के किनारे खड़े वाहनों को आग के हवाले करना शुरू कर दिया।
उपद्रवियों ने एक के बाद एक पांच बाइक, एक स्कार्पियों, एक कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे मामला और तनाव ग्रस्त हो गया। लोगों के अंदर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने हालात बेकाबू देख जिले के वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद डीएम राहुल कुमार व एसपी रविरंजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंबेडकर चौक पर कैंप करना शुरू कर दिया। स्थिति विकट देख डीएम राहुल कुमार ने जिले में धारा 144 लागू कर सभी दुकानें बंद करवाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दे दिया।
शनिवार सुबह धारा 144 का असर दिखा। सुबह 10 बजे तक दुकानें बंद थी। चहुंओर सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़कों पर रोज की भांति काफी कम संख्या में भीड़ दिखी। जो लोग दिखाई दे रहे वे लोग अपने कार्य में व्यस्त थे। वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखी।

Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget