राजगीर .जदयू भाजपा द्वारा थोपे जा रहे एजेंडे में फंसने की बजाए बुनियादी व राष्ट्रीय समस्याओं को उठाते हुए देश के सामने मजबूत विकल्प पेश करेगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ सहयोगी व समान विचार वाले दलों को भी इसी लाइन पर चलने की सलाह दी है।
सोमवार को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लव जेहाद, घर वापसी, गौरक्षा, धारा 370, समान नागरिक संहिता व 3 तलाक जैसे भावनात्मक मुद्दों से भले किसी को सियासी लाभ हो जाए, लेकिन देश का भला नहीं होगा। देश किसानों की स्थिति में सुधार, नौजवानों को रोजगार, नारी के सम्मान और सामाजिक सुधार से मजबूत होगा। जदयू इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के सामने बेहतर विकल्प पेश करेगा।
भाजपा में दम नहीं, प्रचार पर जिंदा
सीएम ने कहा कि जनता ने काम का मौका दिया है तो सत्ता में बैठे लोगों को जुबान की जगह काम से बोलना चाहिए। धार्मिक उन्माद से असहिष्णुता पैदा करना घातक है। देश इनको स्वीकार करने वाला नहीं है। भाजपा में दम नहीं है। सिर्फ प्रचार के बल पर जिंदा है। हम बिहार में काम करते हुए दूसरे प्रदेशों में जाएंगे। देश के हालात खराब हैं। केंद्र 7 फीसदी विकास दर की बात करता है पर विकास कहीं दिखता नहीं। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का दावा कहां गया। जो तबका आरक्षण पर सोचता तक नहीं था, वह भी आरक्षण मांग रहा है।
शराबबंदी के कानून पर हो सकता है पुनर्विचार
मुख्यमंत्री ने शराबबंदी के सख्त कानून पर पुनर्विचार के संकेत दिए। कहा कि अगर लगता है कि कानून सख्त है तो सुझाव दें। सरकार विचार को तैयार है। पर जो बहाना बनाकर शराबबंदी को खत्म करने की कोशिश में हैं, वे समझ लें शराबबंदी हमेशा रहेगी।
3 तलाक को इस्लामी समुदाय पर छोड़ दें
तीन तलाक पर भाजपा व केंद्र की नीयत साफ नहीं है। जदयू इसका पुरजोर विरोध करेगा। हमारी राय है कि किसी को भी अपने धर्म को मानने और आचरण की आजादी होनी चाहिए। यह संविधान प्रदत्त अधिकार है। तलाक के मुद्दे को इस्लामी समुदाय पर छोड़ दें।
कानून के राज को बता रहे कि जंगलराज है
बिहार में कानून का राज है पर इसे जंगलराज कहा जा रहा है। आज जीएम सरसों की खूबियों का प्रचार हो रहा है। यह खतरनाक है। मैंने अपनी भावना से पीएम को अवगत करा दिया है। अनदेखी की तो वे जान लें, हम बिहार में जीएम सरसों आने नहीं देंगे।
एक देश, एक जाति की चले मुहिम:शरद
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि एक देश-एक कानून की बात करने वाले जातिप्रथा खत्म कर दिखाएं। कहा कि एक देश-एक जाति के लिए अभियान चलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश हर तरह से नमो से बेहतर हैं।
ये कहा नीतीश ने
- राजगीर बुद्ध व महावीर की कर्मभूमि। जदयू महाधिवेशन के लिए जानबूझकर चुना। यहां गुरु नानक और पांडव भी आए।
- शरद जी तीन बार अध्यक्ष रहे। उनके आग्रह पर ही अध्यक्ष पद संभाला। जदयू अध्यक्ष निर्वाचन के लिए सबको धन्यवाद।
- बिहार से बाहर पार्टी जहां भेजेगी, जाऊंगा। पर यहां के लिए काम करता रहूंगा। रोजाना 16 घंटे काम किए बिना मन नहीं मानता।
- प्रचार की कला नहीं आती। वक्त भी नहीं है। मैं जेपी व लोहिया का अनुयायी हूं। लोहिया ने कहा था- काम से चर्चा में बने रहिए।
- महिला आरक्षण, बालिका साइकिल योजना शुरू की। लोक शिकायत निवारण कानून पर काम। सात निश्चय पर बढ़ रहे।
- शराबबंदी का अभूतपूर्व फैसला किया। 6 साल से मद्य निषेध दिवस मना रहे थे। पिछले साल वादा किया और इस साल लागू किया।
- आतंक के खिलाफ कार्रवाई में केंद्र को पूरा समर्थन। देश एक है। पीएम मोदी अकेले बीजेपी के नेता नहीं। सैन्य कार्रवाई को देश की राजनीति का हिस्सा बनाने वालों को रोकिए।

Source: Bhaskar

Post a Comment