हेडमास्टर ने छात्रा के साथ किया अश्लील हरकत, छात्राओं ने पीटा

Girls beaten headmaster in Nawada Bihar. The school Headmaster done some dirty act with the girls and then then girls started beating him.

girls-beaten-headmaster-in-nawada-biharनवादा: कन्या मध्य विद्यालय के हेडमास्टर मथुरा प्रसाद ने 8वीं के छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। जिससे नाराज छात्राओं ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी और कार्यालय में तोड़फोड़ कर दिया। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि 16 मार्च को छात्राओं को परिभ्रमण के लिए नालंदा और राजगीर भेजने के लिए बुलाया था। पांच को छोड़कर हेडमास्टर ने सभी लड़की को भेज
दिया है। इसी दौरान हेडमास्टर ने लड़की को बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह हेडमास्टर के चंगुल से छुट कर छात्रा भागी और अपने सहेलियों को बताया। लड़की ने घर
जाने के बाद अपने परिजनों को बात बताई।
छात्राओं ने कर दी धुनाई

शुक्रवार को लड़की परिजनों के साथ स्कूल पहुंची। इस बात को लेकर परिजनों के साथ हेडमास्टर की बहस हो गई। हेडमास्टर लड़की को ही गलत बताने लगा। जिससे नाराज होकर छात्रा ने हेडमास्टर की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद स्कूल की और छात्रा भी पिटाई करने लगी। पिटाई के बाद हेडमास्टर बेहोश हो गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजबल्लभ से है हेडमास्टर का रिश्ता

हेडमास्टर के बारे में बताया जाता है कि यह राजद कार्यकर्ता भी है। रेप के आरोपी विधायक राजबल्लभ के साथ इसका अकसर मिलना जुलना होते रहता था। स्कूल में पहले भी कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चूका है। घटना के बाद से लड़की के परिजन दहशत में है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget