BJP सांसद शत्रुघ्न ने कहा- अमिताभ कल्चरल आइकॉन, प्रेसिडेंट बनें तो खुशी होगी

Strughan Sinha demanded next president post for Amitabh Bachchan

shatrughan sinha
पटना: बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने देश के अगले प्रेसिडेंट के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सजेस्ट किया है। 'शॉटगन' ने कहा है- "कल्चरल आइकॉन अमिताभ को देश का प्रेसिडेंट बनाया गया तो यह गर्व का मौका होगा।" चर्चित रही हैं मनमुटाव की खबरें...

- शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में अमिताभ का नाम आगे बढ़ाया।
- उन्होंने कहा- "अमिताभ बच्चन ने कल्चरल और सोशल फील्ड्स में कई कामयाबियां हासिल की हैं।" 
- "अगर वह प्रेसिडेंट बनते हैं तो इससे देश का नाम होगा।"
- यह पूछने पर कि मि. बच्चन ने अगर आपका (सिन्हा) नाम इस पद के लिए आगे बढ़ाया तो, सिन्हा ने कहा- यह उनकी महानता होगी। 
- शॉटगन ने कहा- मुझे खुशी होगी अगर प्रणब मुखर्जी के बाद अमिताभ प्रेसिडेंट की चेयर पर बैठेंगे।
कई फिल्मों में साथ काम किया
- बता दें कि सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।
- काला पत्थर, शान और दोस्ताना इनमें प्रमुख फिल्में हैं।
- हालांकि बाद में दोनों ने साथ में फिल्में करनी बंद कर दी थीं।
चर्चित रही हैं मनमुटाव की खबरें
- शत्रुघ्न और अमिताभ के बीच मनमुटाव की खबरें भी खूब चर्चित रही हैं। 
- ऐसा कहा गया था कि अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की शादी में सिन्हा को इनवाइट नहीं किया था।
- इससे नाराज होकर सिन्हा ने अमिताभ की भेजी मिठाइयां उन्हें लौटा दी थीं।
- सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी अमिताभ के साथ नाराजगी की चर्चा की है।
'भारत माता की जय' बोलने में गर्व
- पत्रकारों ने सिन्हा से 'भारत माता की जय' पर हुए विवाद पर भी सवाल किया।
- इस पर उन्होंने एआईएमआईएम सांसद असदुदीन ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा- मैं भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाने में गर्व महसूस करता हूं और फ्यूचर में ऐसा करना जारी रखूंगा।
पॉलिटिक्स से संन्यास से किया इनकार
- पॉलिटिक्स से संन्यास लेने के सवाल को सिन्हा ने खारिज कर दिया।
- कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है।
- पार्टी में उपेक्षित होने के सवाल पर उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है। 
- "मैं पूरी तरह से बीजेपी में हूं और आगे भी रहूंगा।"
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget