बिहार: टीचर्स को नहीं मिली सैलरी पर सरकार ने विधायकों को बांटे माइक्रोवेव ओवन

Microwave distributed to MLA in Bihar

microwave-distributed-to-mla-in-bihar
पटना: बिहार में सरकार सभी 243 विधायकों पर मेहरबान है। एजुकेशन डिपार्टमेंट होली से पहले टीचर्स को सैलरी नहीं दे पाया लेकिन विधायकों को उसने शुक्रवार को 30 लाख रुपए के माइक्रोवेव ओवन तोहफे में दे दिए। पशुपालन विभाग ने बांटे ट्रॉली बैग और गन्ना विभाग ने मोबाइल...
- विधानसभा के मौजूदा बजट सेशन के दौरान विधायकों को खूब तोहफे मिल रहे हैं।
- खास बात यह है कि तोहफे पाने वालों में एमएलसी भी शामिल हैं।
- गुरुवार को गन्ना विभाग ने सैमसंग का स्मार्ट फोन दिया था।
- शुक्रवार को पशुपालन विभाग ने ट्रॉली बैग बांटे।
- एक मिनिस्ट्री ने घड़ी और एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गोदरेज कंपनी के माइक्रोवेव ओवन तोहफे में दिए।
- तोहफों का बंटवारा सदन में ही हुआ।
सैलरी के लिए टीचर्स कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
- बिहार के गवर्नमेंट टीचर्स को सैलरी नहीं मिली है। एजुकेशन डिपार्टमेंट उन पर ध्यान नहीं दे रहा है।
- लेकिन इसी डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को 30 लाख रुपए के ओवन बांट दिए।
मंत्री बोले, मिड डे मील गर्म करेगा माइक्रोवेव ओवन
- इस मामले में जब शिक्षा मंत्री डा. अशोक कुमार चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा- विधायक जब अपने इलाके के स्कूलों में जांच करने जाएंगे तो मिड डे मील भी टेस्ट करेंगे। अगर खाना गर्म करना पड़ा तो ये माइक्रोवेव ओवन काम आएगा।
Source: Dainik Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget