उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश का पीएम बनना देश के लिए बेहतर

Deputy CM Tejaswi Yadav support Nitish as PM candidate

Tejaswi Yadav

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए बेहतर होगा। वे ईमानदार, अनुभवी, विजनयुक्त, तरक्की पसंद, अच्छी छवि वाले हैं। केन्द्र में मंत्री रह चुके हैं। बिहार को भी लाभ होगा।

वे सेक्युलर पार्टियों को एक करना चाहते हैं। यह आज की जरूरत है। वे सही रास्ते पर हैं, इसलिए हम उनके साथ हैं। कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते हैं। तेजस्वी, बुधवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
उन्होंने यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी और नीतीश कुमार में कौन बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे, कहा-हड़बड़ाइये नहीं, समय का इंतजार कीजिए। यह देश तय करेगा। इस देश का हर एंटी बीजेपी पीएम बनने लायक है। जदयू-राजद के विलय से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा-यह तय करना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है। राजद-जदयू की विचारधारा एक है और गठबंधन में दोनों खुश हैं। 

संघ के कार्यक्रम में नीतीश कुमार की पुरानी फोटो जारी होने से संबंधित सवाल पर तेजस्वी बोले-उनके साथ थे तो मजबूरी थी फोटो खिंचवाना। खैर, इतिहास छोड़िये। नये सिरे से काम हो रहा है। उस पर ध्यान दीजिए।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा-भाजपा वाले बताएं कि वे गुरू गोलवलकर के साथ हैं कि बाबा अम्बेडकर के साथ? बाबा अम्बेडकर के साथ हैं तो गुरू गोलवलकर की पुस्तक ‘बंच ऑफ थॉट्स’ को जलाएं। कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा के साथ हैं तो उन्हें भारत रत्न दें। जन-धन योजना, मेक इन इंडिया फेल हो गया। प्रधानमंत्री झूठे आंकड़े पेश करते हैं।
इधर, गन्ना मंत्री खुर्शीद बोले- राहुल गांधी पार्टी के नेता, नीतीश देश के
गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ परवेज ने कहा-’नीतीश इज इंडिया, इंडिया इज नीतीश। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना ही चाहिए। उनके पीएम बनने से भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। हमलोग इसे देखेंगे, जिएंगे।’ परवेज, बुधवार को मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा-राहुल गांधी व नीतीश कुमार की तुलना नहीं हो सकती है। राहुल अपनी पार्टी के नेता हैं, नीतीश देश के नेता हैं। मंत्री के अनुसार देश की जनता चाहती है कि नीतीश ही प्रधानमंत्री बनें। उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण है। 

इधर, गन्ना मंत्री...देश, नीतीश कुमार की तरफ देख रहा है। वे जो कहते हैं, उसे कर के दिखाते हैं। उन्होंने शराब की बिक्री बंद करने की बात कही थी। सरकार बनते ही इस वायदे को पूरा किया। मंत्री के मुताबिक नीतीश कुमार की तुलना राहुल गांधी से बिल्कुल नहीं की जा सकती। नीतीश, संघर्ष के रास्ते मौजूदा मुकाम पर हैं। देश ने उनकी काबिलियत को कबूला हुआ है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget