पटना: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा 8 से 22 मई के बीच होनी थी। अब अगस्त में होगी। एसएससी के अंडर सेक्रेटरी एके दाधीच ने निर्देश जारी किए हैं। हालांकि अभी परीक्षा की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।
माना जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते में तिथि घोषित कर दी जाएगी। कॅरियर प्लानर के शिशिर कुमार के मुताबिक तिथि बढ़ने से अभ्यर्थियों को फायदा नहीं होगा। कुछ और तैयारी का मौका जरूर मिल जाएगा। परीक्षा स्थगित होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन पूर्व में कुछ प्रश्नों के लीक होने का मामला आया था।
Source: Bhaskar

Post a Comment