बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

Chaitra Chhath devotees worship rising sun in Bihar

Chhath Puja
पटना : लोक आस्था का पावन पर्व चैती छठ बुधवार सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर 'पारण' किया।
श्रद्धालुओं ने आज सुबह चैती छठ के पावन अवसर पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चैत्र मास में होने वाला पावन छठ संपन्न हो गया। आज तड़के सुबह प्रदेश के विभिन्न घाटों, मंदिरों में बने तालाबों आदि जगहों पर श्रद्धालु पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ पूजा अर्चना की।
Source: Zee Media
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget