छपरा कोर्ट ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के पिता-दादी और बहन को मारी गोली

Chhapra court blast in Bihar. Family member of mister mind being attacked.

Chhapra bomb blast

गड़खा: छपरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट के तीसरे दिन बाइक सवार तीन अपराधियों ने धमाके के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र राय के गड़खा स्थित मीनापुर गांव में घर में घुसकर पिता रामनाथ राय, दादी फूलमती देवी व बहन रूपा को गोलियों की बौछार कर घायल कर दिया।
घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे की है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने तीनों को गड़खा पीएचसी में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। रामनाथ के कमर व जांघ में चार गोलियां लगी हैं। वहीं फूलमती व रूपा के पैर में एक-एक गोली लगी है। घटना के पीछे धर्मेंद्र के विरोधी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विरोध में 5 घंटे तक गड़खा-चिरांद सड़क जाम, पुलिस पर पथराव
उधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस पर पथराव किया। उग्र तेवर देख एसडीपीओ व गड़खा सीओ समेत पुलिस जवानों को बैरंग लौटना पड़ा। करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम को हटाने के लिए गड़खा, डोरीगंज, मुफस्सिल व नगर थाना पुलिस को बुलाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को शांत कराया गया।
धर्मेंद्र के कहने पर ही बम लेकर गई थी खुशबू
बता दें कि 16 दिसंबर 2014 की रात अपराधियों ने कुख्यात धर्मेंद्र के भाई उपेंद्र व पिता रामनाथ को गोली मार दी थी। उपेंद्र की मौत हो गई थी। मामले में सलेमपुर निवासी अपराधी अरुण साह व नन्हकी को नामजद किया गया था।
बीते 18 अप्रैल को छपरा कोर्ट में तिहरे हत्याकांड के सूचक शशिभूषण सिंह की चचेरी बहन खुशबू ने बम ब्लास्ट किया। घायल खुशबू का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मामले में नया मोड़ यह आया कि खुशबू शशिभूषण को मारने नहीं गई थी बल्कि धर्मेंद्र के कहने पर अरुण साह व नन्हकी को मारने गई थी।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget