स्टिंग में फंसे कांग्रेसी विधायक बोले- मेरे पास कई ब्रांड की है शराब, पीजिएगा क्या...

Congress leader involved in the sting and offering variety of wine to others.

Congress MLA in Bihar
पटना: नरकटियागंज के कांग्रेस विधायक विनय वर्मा, शराबखोरी पर स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए हैं। सोमवार को एक टीवी चैनल ने उनको यह बोलते हुए दिखाया कि ‘मेरे पास कई ब्रांड की शराब है। पटना में भी है। गांव में भी है।’ वे ब्रांड का नाम बताते हैं। यह भी दिखा कि वे स्टिंग करने वाले रिपोर्टर को पीने का ऑफर दे रहे हैं। बोले- ‘आई विल ऑफर यू लिकर’...
- वे शराबबंदी में शराब मिलने की गुंजाइश बता रहे हैं।
- विधायक रिपोर्टर से कह रहे हैं-’शराब की बोतलें कैसे फेंक दूं? ये नामी ब्रांड की हैं।
- मेरे इलाके में पीने में दिक्कत या डर नहीं है। मेरा इलाका पर्यटन क्षेत्र है।
- पर्यटकों को शराब के लिए परेशानी नहीं है। ठीक बगल में नेपाल में खूब मिलता है। वहां से पीकर बिहार आ जाइए।’
- फिर इस लाइन की कई और बातें। सब विधानसभा में ली गई शपथ के विपरीत कि न पिएंगे न पीने देंगे। 

विनय वर्मा की सफाई- मैं नहीं पीता, पूरी तरह शाकाहारी हूं
- स्टिंग के सामने आने के बाद विधायक विनय वर्मा ने कहा-यह मेरे खिलाफ साजिश है।
- मैं तो शराब को हाथ भी नहीं लगाता। पूरी तरह शाकाहारी हूं। यह मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश है।
- ऐसा करने वालों पर मानहानि का मुकदमा करूंगा।
- हालांकि उन्होंने कबूल किया कि वे 21 अप्रैल को राजधानी के एक बड़े होटल में मीडिया टीम से मिले थे।
उनके अनुसार, टीम के लोगों ने मुझसे कहा था कि कुछ और विधायक भी आ रहे हैं। विधायकों से गांधी के चंपारण आगमन के सौ साल होने और शराबबंदी के मसले पर बात होनी है। खैर, मैंने दो रिपोर्टरों को बापू की चंपारण यात्रा के संबंध में बताया। बातचीत में रिपोर्टरों ने शराबबंदी पर सवाल किया। मैंने कहा कि इससे जनता, विशेषकर महिलाएं काफी खुश हैं। शराब कहां मिलेगी? इस पर मैंने कहा कि अब तो यहां नहीं मिलेगी। पीना हो तो किसी के घर पर ही पी सकते हैं। विधायक ने दावा किया कि उनकी बातों के इसी अंश को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। विधायक ने स्टिंग में दिखाए, सुनाए सभी बातों को खारिज किया।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget