समस्तीपुर की दो बच्चियों समेत सूबे में 6 और जिंदा जले, 1500 घर राख

Six burnt alive including two children in Samastipur district

Fire in Bihar
पटना/मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर/दरभंगा: प्रदेश में सोमवार को भी आग का कहर जारी रहा। छह जिंदा जल गए वहीं करीब 1500 घर राख हो गए। डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। समस्तीपुर में दो बच्चियों, गोपालगंज में एक बच्चा व कटिहार और मोतिहारी में दो महिलाओं की जान चली गई। बेगूसराय में भी एक व्यक्ती की मौत हो गई।

- समस्तीपुर में ही करीब साढ़े छह सौ घर जल गए।
- उजियारपुर प्रखंड के पतैली पूर्वी पंचायत के बलरामपुर गांव के चिरंजी टोला में सोमवार दोपहर भीषण अगलगी में झुलसकर दो बच्चियों की मौत हो गई।
- वहीं इस घटना में करीब 250 घर जलकर राख हो गए और करीब दर्जन भर मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई।
- उधर, मोहनपुर प्रखंड में आग लगने से 336 घर जल कर राख हो गए।
- रोसड़ा में 20, सिंघिया में 10, वारिसनगर में 15 और सरायरंजन में भी 22 घर जल गए।
- इधर, मुजफ्फरपुर में दादर, कोल्हुआ, झपहां, मड़वन, गायघाट, कुढ़नी, साहेबगंज और सकरा प्रखंडों में अगलगी की घटना हुई।
- इसमें सौ से अधिक घर राख हो गए। करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ।
- कई जगहों पर फायर ब्रिगेड दस्ते के सहयोग से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मड़वन में तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उधर, दरभंगा में शहर के बीच मिर्जापुर में सोमवार को लगभग साढ़े 11 बजे दिन में राज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान के मालिक संजय कुमार झा उर्फ गांधी झा के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम संजय झा के मकान में ही है। घंटों इंतजार के बाद भी दमकल (फायर ब्रिगेड) की गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश था।
वहीं मधुबनी शहर में आग ने आठ दुकानों को जलाकर राख कर दिया है। सीतामढ़ी जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भी आग से करीब 43 घर जलकर राख हो गए। बेतिया में भी एक कपड़े की दुकान समेत दर्जनभर घर जलकर राख हो गए। सारण के दरियापुर में दर्जन भर घर जल गए। एक बच्ची झुलस गई। किशनगंज में 200 घर राख हो गए। कटिहार में 60, गया में 15,आरा में 33 व गोपालगंज में भी 159 घर जल गए।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget