फॉरेंसिक जांच में संकेत, छपरा कोर्ट परिसर में हुआ था आईईडी का इस्तेमाल !

IEDs was used in Chapra court complex. Seems terror attack.

Blast in Chhpara Court

पटना/छपरा: छपरा कोर्ट परिसर में हुए ब्लास्ट में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का इस्तेमाल किया गया था! फारेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के सूत्रों के अनुसार बम में कम क्षमता के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था लेकिन उसके आईईडी होने के संकेत मिले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को छपरा कोर्ट परिसर में खुशबू नाम की एक महिला बम लेकर पहुंची थी और वह ब्लास्ट कर गया था। प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि खुशबू अपने कथित ब्वॉय फ्रेंड निकेश के कहने पर किसी को निशाना बनाने के लिए बम लेकर पहुंची थी। लेकिन टार्गेट को निशाना बनाने के पहले ही बम विस्फोट कर गया और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गईं।
निकेश फिलहाल जेल में है। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधिकारी देशी बम के इस्तेमाल होने की बात कही थी। आईईडी का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सली व आतंकी करते रहे हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी :छपरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट मामले के आरोपी महेश राय व उसके पिता लक्ष्मण राय तथा इस कांड से जुड़े गड़खा के धर्मेंद्र राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की। गठित पुलिस टीम ने तीनों के आवास पर छापेमारी की।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget