गवर्नर से मिले मांझी, कहा-ताड़ी बेचने वालों को परेशान कर रही सरकार

Jeetan Ram Manjhi meets governor on Taadi seller

Jitan Majhi
पटना: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गुरुवार को राज्य में जल संकट, अगलगी की घटना और ताड़ी पर प्रतिबंध को लेकर राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आम लोग गंभीर जलसंकट और अगलगी की घटनाओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के नाम पर बयानबाजी कर फर्जी आमंत्रण पर अपनी पीठ थपथपाने के लिए अन्य राज्यों के भ्रमण पर जा रहे हैं। ताड़ी प्रतिबंध पर ऐतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शराबबंदी के नाम पर सूबे के ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशान कर रही है। इस काम में लगे लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से इन मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग की।
नहीं समाप्त होगा आरक्षण
राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब तक समाज में असमानता है, तब तक आरक्षण समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे आरक्षण की उपज हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का आरक्षण सूत्र नहीं होता, तो उनके जैसा दलित और मजदूर को बेटा सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंचता।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget