बिहार विधानसभा उड़ाने की मिली धमकी, जांच टीम गठित

Threat to explode Bihar Assembly. Bihar assembly speaker got a letter to explode assembly.

Bihar Assembly

पटना: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को सचिवालय थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इसको लेकर दूसरे राज्यों में भी पुलिस छापेमारी और जांच के लिए जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया था लेटर

विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को लेटर भेज कर अपराधियों ने विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। डीजीपी ने कहा कि धमकी मिलने के बाद विधानसभा की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। दो दिन पहले ही लेटर भेजा गया था। बिहार पुलिस इसको लेकर झारखंड पुलिस के संपर्क में है। एडीजी ने कहा कि धमकी मिलने पर सचिवालय डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget