नीतीश ने कहा-संघ मुक्त भारत बनाएंगे, भाजपा विरोधी सभी दलों का मांगा साथ

Nitish Kumar also asked all the parties with an anti BJP

Nitish Kumar

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएसएस मुक्त भारत का नारा दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी दलों को एक छतरी के नीचे आने का आह्वान किया है। सीएम ने एनडीए के घटक दलों को भी साधने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री शनिवार को एडवांटेज कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनडीए में भाजपा के घटकों की भूमिका सबके सामने है। अकाली दल व शिवसेना उदाहरण हैं। उन्होंने भाजपा के असंतुष्टों पर भी डोरे डालने की कोशिश की। भाजपा विरोधी गठजोड़ में सभी दलों को साथ आने का न्योता दिया। कहा-गठबंधन का फलक कितना भी बड़ा क्यों न हो, हमारा मकसद लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। एक समय आया था, जब लोहिया ने कांग्रेस के खिलाफ सभी दलों को एक करने का संकल्प लिया था। अब भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने के लिए वैसा ही संकल्प जरूरी है। 

गठबंधन में दरार पर कहा-मुझे कोई परेशान नहीं कर रहा

महागठबंधन में दरार की खबरों पर सीएम ने साफ किया कि प्रचार कुछ अधिक ही हो रहा है। वास्तविकता यह है कि हमारे महागठबंधन में सभी मामलों पर स्पष्टता है। हम न्याय के साथ विकास के एजेंडे पर चल रहे हैं। एक बात तो साफ है कि मुझे कोई परेशान नहीं कर रहा है। सीएम ने कहा कि सूबे में जंगलराज जैसी कोई बात ही नहीं है। यहां हर तरफ कानून का राज है। चुनाव के समय में इसे मुद्दा बनाने की कोशिश हुई।

निशाना...नागपुर में भगवा और देश में तिरंगा

एडवांटेज कॉन्क्लेव "बिहार 3.0 उम्मीद की उड़ान' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुलकर संघ व भाजपा पर हमला बोला। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के सवाल पर उन्होंने संघ मुक्त भारत का आह्वान किया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता के लिए भाजपा के विरोध में सभी शक्तियों को साथ आना होगा। आज भावनाएं भड़काने की कोशिश हो रही है। 

जिनका देश की आजादी में योगदान नहीं, वे तिरंगा के मुद्दे को हवा दे रहे हैं। नागपुर में भगवा फहराया जाता है और देश में तिरंगा की लड़ाई लड़ी जा रही है। कश्मीर वर्ष 2010 जैसा होता जा रहा है। इसका जवाब कौन देगा? हमने एनडीए से सिद्धांतों के आधार पर नाता तोड़ा था।

शराबबंदी पर बोले-नहीं आने देंगे माफियाराज

शराबबंदी पर सीएम ने कहा कि हमने सभी स्थानों पर इसका अध्ययन किया है। इसमें माफियाराज न आए, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी प्रकार के माफिया को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सूबे में हर रोज विकास हो रहा है। हम पांच घंटे में प्रदेश के किसी कोने से पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

युवाओं पर कहा- उनके लिए अंग्रेजी जरूरी

सीएम ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंग्रेजी जरूरी है। हमने प्रखंड स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। वहां युवाओं के कंप्यूटर व कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाया जाएगा। सूबे में नॉलेज सेंटर तैयार करने का प्रयास चल रहा है। उच्च शिक्षा के विकास पर ध्यान दे रहे हैं।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget