पीएमसीएच: मुफ्त में बदली जाएगी मरीजों की किडनी, खुलेगी पहली ट्रांसप्लांट यूनिट

PMCH Patna kidney of patients will be replaced free

Free Kidney Transplant in PMCH Bihar

पटना: राज्य के मरीजों को अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मुफ्त मिलेगी। किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण पर करीब 7.5 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए जगह भी चुन ली गई है।

- ब्लड बैंक के ऊपर किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का निर्माण होगा। चार डॉक्टर और दो नर्स ट्रेनिंग के लिए दिल्ली जाएंगे।
- इनकी ट्रेनिंग दिल्ली एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. वी शीनू की देखरेख में होगी।
- डॉ. शीनू ने डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने पर सहमति जताई है। प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा के मुताबिक पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा बहाल होने पर कई गरीब मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
- राज्य में किडनी मरीजों की संख्या भी अधिक है। काफी संख्या में मरीज हैं जिन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ती है।
- वैसे आईजीआईएमएस में फिलहाल 2.5 लाख रुपए किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लिये जाते हैं।
- किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को सीएम राहत कोष से करीब दो लाख रुपए का अनुदान मिलता है।
- पर पीएमसीएच में मरीज को इसके लिए कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। बाहर से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सात से आठ लाख रुपए तक खर्च करना पड़ता है।
- पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है।
- किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. वी शीनू भी मदद करने के लिए तैयार हैं।
- मालूम हो कि डॉ. शीनू ने भी पीएमसीएच का निरीक्षण किया था और उन्होंने भी कहा था कि यहां भी किडनी ट्रांसप्लांट शुरू किया जा सकता है। सिर्फ ढांचागत सुविधाओं को बहाल करने की जरूरत है।

प्रस्ताव बनकर तैयार, सरकार को जल्द भेजेंगे

प्राचार्य डॉ. सिन्हा के मुताबिक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे सरकार को सौंपा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। यूरोलॉजी, सर्जरी विभाग के चिकित्सक ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। सरकार भी चाहती है कि पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द बहाल हो। सब कुछ सही तरीके से चला तो साल के अंत तक किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा बहाल होने की उम्मीद है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget