औरंगाबाद: जमीन विवाद को लेकर एक युवक द्वारा दुश्मन पर दागी गई गोली उसी की मां के सीने में जा लगी, जिससे युवक की मां की मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के धोवही गांव की है।
सूचना पाकर दाउदनगर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और मां सोनफुलवा देवी की हत्या के आरोपी बेटे रंधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कारबाइन, 29 कारतूस घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है।
एसपी बाबू राम ने बताया कि रामप्रवेश सिंह और रंधीर कुमार के बीच एक गली को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में रंधीर ने अपनी छत पर चढ़कर देसी कारबाइन से अपने पड़ोसी रामप्रवेश सिंह के घर की ओर फायर कर दिया। लेकिन, तभी रंधीर कुमार की मां 60 वर्षीया सोनफुलवा देवी बीच में आ गई और गोली उसके सीने में जा लगी। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने बक्से में रखे देसी कारबाइन के साथ 29 कारतूस भी बरामद किया है।
Source: Bhaskar

Post a Comment