राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शहाबुद्दीन को शामिल करने पर राजनीति गरमाई

RJD taken former MLA Shahabuddin in their working committee this time.

Former MLA Shahabuddin

पटना: सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर बिहार की राजनीति फिर से गरमा गई है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद अपराधिक चरित्र वाले लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पर राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा दूसरों को सीख देने की बजाय पहले अपने कुनबे को संभाले
लालू ने 51 फीसदी शेयर परिवार के लिए रखा-सुमो

सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि लालू प्रसाद ने राजद के 51 फीसदी शेयर परिवार में रखकर एक राजनीतिक दल को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदल दिया है। लालू ने 8 सदस्यों में अपने परिवार के 4 सदस्यों को जगह दी है। लालू ने व्यापारी के पुत्रों की हत्या के मामले में सजायाफ्ता मो. शहाबुद्दीन को भी शामिल किया है। अगर नीतीश कुमार ऐसी परिवार पार्टी के दबाव में काम नहीं कर रहे होते तो, सीवान जेलर के कमरे में शहाबुद्दीन से मिलने वाले मंत्री को बर्खास्त किया जा चुका होता।
अपराधियों को लेकर हो रही राजनीति-मंगल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शहाबुद्दीन को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर कहा कि राज्य में अपराधियों को लेकर राजनीति की जा रही है। सजायाफ्ता शहाबुद्दीन को भी जेल में बंद होने के बाद भी राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि शहाबुद्दीन को चार अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget