पटना का टेम्परेचर 44.3 डिग्री पर, ऐसी गर्मी कि खुद जल उठी कार

Such heat that burned the car itself in Patna. Temperature is approx 45 degree.

Car Burnt in Patna

पटना: प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी का पारा शुक्रवार को सामान्य से सात डिग्री ऊपर चढ़कर 44.3 डिग्री पर पहुंच चुका है। शुक्रवार इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। सुबह आठ बजे से ही सूरज की किरणें आग उगल रही हैं।खुद जल उठी कार...
पटना के क्रांति मार्ग पर भीषण गर्मी के कारण कार में खुद ही आग लग गई। गनीमत रही कि कार पर सवार लोग आग फैलने से पहले बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया। उधर, मौसम विज्ञान विभाग, पटना के निदेशक एके सेन की मानें तो अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अभी तक पहली बार एेसा हुआ है, जब पूरे बिहार में लू चल रही है। दक्षिण-पश्चिम इलाकों में हीट वेव बेहद मजबूत है, वहीं बाकी हिस्सों में हीट वेव थोड़ी कमजोर है। राजधानी पटना लगातार देश में सबसे गर्म शहरों में बना हुआ है। पछुआ हवा की रफ्तार नौ से 12 किलोमीटर पर बनी हुई है।
रिकॉर्ड से 0.3 डिग्री नीचे राजधानी का पारा

अप्रैल में पटना का पारा उच्चतम स्तर से सिर्फ 0.3 डिग्री नीचे रह गया है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम पारा सात डिग्री चढ़कर 44.3 डिग्री, गया चार डिग्री ऊपर चढ़कर 43.8, पूर्णिया छह डिग्री ऊपर 40.6 और भागलपुर पांच डिग्री ऊपर 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। 

तीन मई से हल्की बारिश के आसार

वर्तमान में देश में दो तरफ से सिस्टम विकसित हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयन रीजन के लेकर उत्तर-पूर्वी इलाकों में थंडर स्टॉर्म के कारण बारिश ही रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी नमी बिहार पहुंचने लगी है। जम्मू और हिमाचल के बाद अब ओडिशा में भी बारिश शुरू हो गई है। यदि हालात ऐसे रहे तो तीन से पांच मई के बीच बिहार में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 

पड़ोसी राज्यों का पारा

भुवनेश्वर : 45.3 (सामान्य से 8 डिग्री ऊपर)
जमशेदपुर : 44.2 (पांच डिग्री ऊपर)
लखनऊ : 42.8 (चार डिग्री ऊपर)
रायपुर : 42.3 (एक डिग्री ऊपर)
कोलकाता : 40.4 (दो डिग्री ऊपर)
औरंगाबाद : पानी के लिए भगदड़, महिला की मौत

नबीनगर में शुक्रवार को टैंकर से पानी लेने के लिए भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 12 लोग जख्मी हो गए।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget