स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव बने ‘मुख्यमंत्री’, फिल्म ‘अपहरण उद्योग’ की शूटिंग की

Tej Pratap Yadav plays role in the movie Apaharan Udyog as CM

Tej Pratap Yadav as Hero
राजगीर: राजगीर के अम्बेदकर चौक के पास रविवार की शाम ‘अपहरण उद्योग’ फिल्म की शूटिंग हुई, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखे। फिल्म का निर्माण सीजीएम पिक्चर के बैनर तले करवाया जा रहा है, जिसमें गायक छोटू छलिया, अभिनेता वीरेंद्र कुमार, किशन चौधरी, दीक्षा चौधरी, महेश, संगीता आदि कलाकार हैं।

विपक्षी पार्टी के लोग साजिश रच कर बदनाम कर रहे हैं

दृश्य फिल्माया गया कि राज्य से किसी लड़के का अपहरण हो गया है और लोग आपराधिक घटनाओं को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। शांति व्यवस्था कायम करो, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाओ जैसे नारेबाजी की बीच में ‘मुख्यमंत्री’ का आगमन होता है। वे लोगों से मुखातिब होते हैं और आश्वासन देते हैं लड़के को जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा। बिहार में आपराधिक घटनाएं नहीं होगी। विपक्षी पार्टी के लोग साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget