आंधी-पानी से 11 की मौत, सैकड़ों घर उजड़े, आम-लीची की फसल को भी नुकसान

11 people died from storm in Bihar. Huge damage to Mango and Litchi fruits.

Storm in Bihar

पटना/मुजफ्फरपुर: राज्य के कई जिलों में शनिवार को अहले सुबह तेज रफ्तार से हवा चली और बारिश भी हुई। इस दौरान वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई। कई जगह ओले पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा तबाही किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, शिवहर, सीवान, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर में हुई है। जानिए, कहां कितने लोगों की हुई मौत...
- तेज आंधी से सैकड़ों घरों की छत उड़ गई व पेड़ गिर गए।
- कई जगह आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।
- इधर, मुजफ्फरपुर में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली।

ठनका से कहां कहां हुईं मौतें

समस्तीपुर-2
किशनगंज-1
अररिया-1
सीवान-1
मधेपुरा-1
शिवहर-1
बेगूसराय-1
पूर्णिया-2
गया-1

3 दिन तक गर्मी से राहत

- बिहार में शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे चक्रवात जैसे हालात बने। इससे बारिश हुई।
- इसके बाद अधिकतम पारा सात से नौ डिग्री तक गिर गया।
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के निदेशक आरके गिरि ने बताया कि अगले 72 घंटे तक गर्मी से राहत रहेगी।
- जबतक तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर नहीं जाता, अचानक बारिश होती रहेगी।
- मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 3.3 डिग्री की कमी के साथ 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget