भभुआ: यूपी की सीमा से लगे कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत करवंदिया गांव में क्रिकेट के विवाद में एक युवक की बल्ले से पीट कर हत्या कर दी गई। युवक चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी राम चौहान का 30 वर्षीय पुत्र रामबली चौहान था। वह वाइड बॉल करार दे दिए जाने के बाद दो गांव की टीमों के बीच ऊपजे विवाद को शांत कराने गया था। घंटों नहीं उठाने दिया शव...
- मौके पर आलाधिकारियों को बुलाने व युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी समेत मुआवजे की मांग को लेकर घंटों शव नहीं उठाने दिया गया।
- मौके पर डीएम रमाशंकर सिंह और एसपी हरप्रीत कौर के साथ एएसपी जगन्नाथ रेड्डी पहुंचे और लोगों को समझाया।
- चंदा और करवंदिया के बीच मैच में वाइड बॉल पर विवाद हो गया।
मधुबनी: बच्चे को ईंट से मार ले ली जान
- रूद्रपुर थाने के कर्णपुर गांव में शनिवार को 11 वर्षीय बच्चे की ईंट से मार कर हत्या कर दी गई।
- बच्चा कर्णपुर निवासी बांकेलाल चौधरी का पुत्र अंजित था।
- इंस्पेक्टर श्री ने बताया कि बच्चे की मां ललिता देवी के बयान पर पड़ोसी रामबहादुर चौधरी व उसके पुत्र कृष्ण कुमार चौधरी को नामजद किया गया है।
- राम बहादुर चौधरी व बच्चे के पिता के बीच मारपीट में ईंट चला दी गई।
जमुई: जमीन विवाद में बच्चे का गला घोंटा
- 8 माह के बच्चे को चचेरे दादा ने गला दबा कर मार डाला।
- कर्मा पंचायत के डोमाय गांव निवासी अशोक यादव ने झाझा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
- चाचा जगत यादव, उनकी पत्नी, उनके बेटे संजय और पत्नी को आरोपी बनाया गया है।
- एक साल पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
सुल्तानगंज: बीमा एजेंट को मारी गोली
- डकैतों ने सुल्तानगंज की घनी आबादी कृष्णगढ़ मोहल्ले में एलआईसी एजेंट 50 वर्षीय नीरज राय की गोली मारकर हत्या कर दी।
- शुक्रवार की रात 6 की संख्या में डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
- विरोध करने पर एलआईसी एजेंट को सीने में गोली मार दी।
- इसके बाद मृतक की पत्नी रूबी राय को कब्जे में लेकर बाथरूम में बंद कर लूटपाट की।
Source: Bhaskar

Post a Comment