प्यार में धोखा खाई प्रेग्नेंट खोज रही अपने पति को, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Pregnant looking for her husband. Her husband cheated her and left away.

Cheating in Bihar

फुलवारीशरीफ: आठ माह की गर्भवती पत्नी खुशबू को सड़क पर भटकता छोड़ कर पति साेनू फरार हो गया। खुशबू बच्चे को गर्भ में लिए पति की तलाश में भटक रही है। जिस घर में उसे सोनू ने किराए में रखा था उसके मकान मालिक ने उसे निकाल दिया।फोन पर शुरू हुई लव स्टोरी...


- खुशबू की मां और पिता मो. सलीम की मौत कुछ वर्ष पहले हो गई।
- पटना के नया टोला में रहने के दौरान खुशबू के मोबाइल पर एक अनजाना कॉल आया।
- कॉल सीतामढ़ी के वशीर शाह के पुत्र सोनू का था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
- बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
- डेढ़ वर्ष पूर्व सोनू खुशबू को लेकर देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में शादी कर ली।
- सोनू खुशबू को एफसीआई रोड इलाके में किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहने लगा।
- सोनू नया टोला में एक चाउमिन दुकान पर काम करने लगा।
- इस बीच सोनू की मां को उसकी शादी की भनक लग गई तो दोनों को नया टोला घर पर बुलाया।
- आधी रात खुशबू को सोनू के परिजन मारपीट कर घर से निकाल दिए।
- इसके बाद खुशबू जान बचाने के लिए थाना जाते हुए सड़क पर बेहोश हो गई।
- पीछे से खुशबू का पति सोनू भी थाना पहुंचा।
- तत्कालीन थानेदार ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया।
एक मई को छोड़कर फरार हुआ सोनू
- एक मई को अचानक सोनू खुशबू को किराए के मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गया।
- उसके बाद सोनू वापस नहीं लौटा। खुशबू को अब भी उम्मीद है कि सोनू आएगा और उसे घर ले जाएगा।
- दूसरे के दरवाजे पर भीख मांग कर अपना पेट भर रही खुशबू को गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता अंदर ही अंदर खाए जा रही है।
- थानेदार अकिल अहमद ने बताया कि गर्भवती खुशबू को अनाथ आश्रम भेजने की करवाई की जा रही है ताकि वह अपने बच्चे को ठीक से जन्म दे सके।
- पुलिस सोनू की तलाश कर रही है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget