पटना: बिहार के गया में जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे ने साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद एक स्टूडेंट को सड़क पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मनोरमा के पति बिंदी यादव और उसके बॉडीगार्ड को अरेस्ट कर लिया है। मुख्य आरोपी रॉकी यादव अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। बिंदी यादव को गया जिले में बाहुबली माना जाता है। उस पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं।कैसे हुई घटना...
- रॉकी शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी नई लैंड रोवर कार से कहीं जा रहा था।
- एक स्विफ्ट कार उसकी लैंड रोवर के आगे चल रही थी। रॉकी अपनी गाड़ी को उस कार से आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्विफ्ट कार चला रहा ड्राइवर सामने जगह न होने की वजह साइड नहीं दे पाया।
- इसके बाद रॉकी ने किसी तरह स्विफ्ट को ओवरटेक करके रोक लिया। स्विफ्ट कार में बैठे लड़कों और रॉकी के बीच बहस हुई।
- इसके बाद रॉकी ने स्विफ्ट चला रहे लड़के को गोली मार दी। मारे गए लड़के का नाम आदित्य सचदेव है। आदित्य अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहा था।

- आदित्य के पिता गया के बड़े पाइप कारोबारी हैं।
सड़क पर उतरे लोग
-पुलिस ने कार मनोरमा देवी के घर से बरामद की है।
- घटना के विरोध में पटना के कारोबारी रविवार को सड़क पर उतर आए।
- हजारों लोगों ने गया में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
एमएलसी का गिरफ्तार किए गए पति हैं मर्डर - किडनैपिंग के कई केस
- आदित्य की जान लेने वाले रॉकी के पिता और एमएलसी मनोरमा के पति बिंदी यादव मर्डर, किडनैपिंग और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
- नेताओं की वजह से पुलिस भी उसपर कार्रवाई करने से परहेज करती है। कुछ महीने पहले ही उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए थे।
- बिंदी पर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है।
Source: Bhaskar

Post a Comment