पटना: भाजपा नेता अजय सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने रविवार की सुबह हमला कर दिया। अपराधियों के हमले में सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला
- अजय सिंह सुबह अपने घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।
- इसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग लोग आए।
- अखबार पढ़ रहे अजय सिंह पर हमला कर फरार हो गए।
- पुलिस हमले के पीछ पुराना विवाद बता रही है।
- अजय सिंह लॉज चलाता है, और भाजपा से जुड़ा हुआ है।
- घायल अजय सिंह को इलाज के लिए पीएससीएच में ले जाया गया।
- जहां से उनके परिजनों के आग्रह पर उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया।
मामले की जांच जुटी पुलिस
-पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
- लेकिन, घटनास्थल पर कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
Source: Bhaskar

Post a Comment