ब्वॉयफ्रेंड ने फोन काटा तो प्रेमिका ने फांसी लगा दी जान, दोनों के बीच हो रही थी बहस

Girl commited suicide after feud with boyfriend in a hostel in Patna

Girl Suicide in Patna

पटना: ब्वॉयफ्रेंड के फोन काटने से आहत प्रेमिका ने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे पीरबहोर थाना के मखनिया कुआं स्थित गर्ल्स हॉस्टल की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई। वह एक साल से पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार की सुबह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों के बीच हो रही थी बहस...
- ब्वॉयफ्रेंड से बहस के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई।
- थोड़ी देर बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड हॉस्टल पहुंचा।
- उसने पूजा से मिलने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों ने उसे अंदर जाने नहीं दिया।
- क्योंकि रजिस्टर के विजिटर लिस्ट में उसका नाम नहीं था।
- कुछ देर प्रतीक्षा करने के बाद उसने हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्रा को पूजा के पास सूचना देने के लिए भेजा।
- तब पता चला कि पूजा फंदे से झूल रही थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
- पूजा के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी दी है।
- प्राथमिक जांच के दौरान ब्वॉयफ्रैंड ने माना कि पूजा के साथ उसका प्रेम संबंध था। दानों के बीच फोन पर बकझक हुई थी।
बातचीत बंद होने पर मंदिर में की थी परिक्रमा

पुलिस की पूछताछ में पूजा की सहेली ने बताया कि पूजा की काफी दिनों से अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ बातचीत नहीं हो रही थी। जिससे वह परेशान थी। अपनी सहेली के साथ वह महावीर मंदिर गई थी। सहेली के कहने पर उसने महावीर मंदिर की 105 बार परिक्रमा की। ताकि ब्वॉयफ्रैंड से उसकी बातचीत हो पाए। कुछ दिन बाद पूजा की ब्वॉयफ्रेंड से बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों से दोनों फोन पर बातचीत कर रहे थे।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget