उदय नारायण चौधरी बन सकते हैं प्रदेश जदयू अध्यक्ष

Uday Narayan Choudhary could be new JDU Bihar president

JDU Sign

पटना: सदस्यता अभियान के बाद जदयू को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष। पार्टी का सदस्यता अभियान 5 जून को शुरू होगा। इसके बाद पंचायत से प्रदेश तक के संगठन का चुनाव होगा। सबसे अधिक चर्चा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह 30 नवंबर, 2010 से इस पद पर हैं।
जदयू के संविधान के हिसाब से वशिष्ठ अभी एक बार और अध्यक्ष बन सकते हैं। फिर भी पार्टी में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने के कयास अभी से लगाए जाने लगे हैं। दावेदारी कई और लोगों की भी बताई जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे अधिक भरोसेमंद राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के नाम की भी चर्चा है। उदय नारायण चौधरी के पक्ष में जो बात सबसे अधिक दमदार बताई जा रही है, वह है उनका महादलित समुदाय का होना। विधानसभा चुनाव में जदयू को इस वर्ग का जबर्दस्त समर्थन मिला है।
पहले दिन ही 25 लाख सदस्य बनाने का प्रयास, हर बूथ पर बनेंगे दो सक्रिय सदस्य
जदयू सदस्यता अभियान के पहले दिन ही 25 लाख नए सदस्य बनाए जाने की कोशिश करेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। विधानसभा चुनाव के हरेक मतदान केंद्र पर दो-दो सक्रिय सदस्य बनाया जाना है। सक्रिय सदस्य को 25 सामान्य सदस्य बनाने होते हैं। वैसे पार्टी ने कुल 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। मई में ही राष्ट्रीय कार्यालय से पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य संगठन के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो जाएगा। सभी राज्यों में प्रखंड से प्रदेश संगठन तक चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget