समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 15 लाख रुपए की लूट, 4 संदिग्धों से पूछताछ

Loot of Rs 15 lakh from bank manager in Samastipur Bihar

Robbery in Samastipur Bihar

समस्तीपुर: अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बिक्रमपुर बांदे केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक से हथियार के बल पर 15 लाख रुपए लूट लिए। दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात मुफस्सिल थाना के धुड़लक गांव की पुलिया के निकट हुई। लूट की सूचना के बाद डीएसपी व इंस्पेक्टर ने जवानों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और छापेमारी शुरू की। पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध...
- पुलिस इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
- मैनेजर शहर के गणेश चौक स्थित केनरा बैंक शाखा से दो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों व ग्राहकों के भुगतान के लिए पैसा लेकर जा रहे थे।
- वे मोहनुर के रास्ते किराए की कार से बिक्रमपुर बांदे शाखा जा रहे थे।
- इस बीच दो बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधी पैसे लूटकर फरार हो गए।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी।
- मामले की जांच में डीआईयू के पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है।
- पुलिस शाखा प्रबंधक ज्योतिष कुमार और कार के मालिक व चालक से भी पूछताछ कर रही है।
क्या कहना है पुलिस अफसर का
- डीएसपी तनवीर अहमद ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक को एक लाख से अधिक की राशि लाने व ले जाने से पहले पुलिस को सूचित करने की बात सोमवार को कही गई थी।
- इसके बावजूद शाखा प्रबंधक बिना सूचना दिए किराए की कार से इतनी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे।
- सवाल उठाया कि मैनेजर मुख्य मार्ग का प्रयोग न कर सुनसान रास्ते से पैसा लेकर क्यों गए?
- राशि भुगतान करने वाली केनरा बैंक की शाखा का सीसीटीवी कैमरा भी बंद पाया गया है।
- सभी के बयानों में भी भिन्नता है। इन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
- उन्होंने कहा कि मामला लूट का हो या गबन का इस कांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस की छापेमारी जारी है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget