दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास होना चाहिए। बिहार सरकार न्याय के साथ विकास के मार्ग पर चल रही है। न्याय के साथ विकास का मतलब यही है कि जब तक विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक नहीं पहुंचता है, तब-तक विकास का कोई मतलब नहीं है। विकास का मतलब यह नहीं है कि एक क्षेत्र का पूर्ण विकास हो तथा दूसरा क्षेत्र अविकसित रह जाय।
केन्द्र सरकार विकास का दावा कर रही है और यह कह रही है कि भारत 4.5 की दर से विकास कर रहा है। विकास के समाजशास्त्र का मतलब है, विकास कैसा होना चाहिए, इसका लाभ किसे मिला है, कितने लोगों को मिला है। सीएम ने कहा कि देश में गरीबी मापने का तरीका आमदनी पर आधारित है जबकि इसका आधार आमदनी के साथ ही पोषित आहार, जीवन का वातावरण, सम्मान आदि भी कसौटियों पर भी होना चाहिए।
बिहार में यूनिवर्सल स्कीम पर काम चल रहा है। एलएन मिथिला विवि के सीएम कॉलेज में आयोजित ‘विकास का समाजशास्त्र’ विषय पर आयोजित सेमिनार का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।
Source: Bhaskar

Post a Comment