पटना: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रदेश के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 99 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। आईसीएसई में टॉप थ्री में चार छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। वहीं, आईएससी में टॉप थ्री में चार छात्राएं और एक छात्र हैं।
बिहार में आईसीएसई में 98.79 फीसदी और आईएससी में 99.61 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। आईसीएससी (12वीं) साइंस में भाागलपुर की श्रुति प्रिया ने राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है।
राजधानी पटना के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। 10वीं में संत जेवियर हाईस्कूल पटना के मो. ताए हन्नान और विशिष्ट प्रियदर्शी 98.4 फीसदी अंकों के साथ स्टेट टॉपर बने हैं। 12वीं में माउंट अस्सिसी स्कूल भागलपुर की श्रुति प्रिया 97.75 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनी। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में यह सफलता हासिल की है।
Source: Bhaskar

Post a Comment