धार्मिक स्थल तोड़े जाने से तनाव, इलाका छावनी में तब्दील, काबू में हालात

Communal stress from breaking the shrines in Bhagalpur Bihar

Communal Tension in Bhagalpur Bihar

भागलपुर: बरारी के मधु चौक के पास एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने से शुक्रवार को भारी तनाव पैदा हो गया। मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थल के पास जुट गए और हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक मधु चौक और चतुर्भुज मारवाड़ी टोला के लोग उबलते रहे। आरोप है कि धार्मिक स्थल पर मोहल्ले के निवासी योगाचार्य दिनेश शर्मा उर्फ स्वामी ने अपना आलीशान घर बना लिया है। जानिए किसपर है धार्मिक स्थल को तोड़ने का आरोप...

- तनाव की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर, बरारी थानेदार केके अकेला, दारोगा रीता कुमारी सदल-बल मौके पर पहुंचे।
- स्थिति बिगड़ते हुए देखकर ट्रैफिक इंचार्ज रंजन कुमार जिला रैफ की टुकड़ी और दंगा नियंत्रक वाहन के साथ मौके पर पहुंचे।
- देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
- डीएसपी और थानेदार के समझाने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
- डीएसपी ने कहा कि दोषी पर कार्रवाई होगी।
- मामले में धार्मिक स्थल की देख-रेख करने वाले मो. अशरफ ने बरारी थाने में धार्मिक भावना को भड़काने और माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज कराया है।
- दिनेश शर्मा उर्फ स्वामी और उनके 8-10 अज्ञात मजदूरों को आरोपी बनाया गया है।
200 वर्ष पुराना है धार्मिक स्थल

- मोहल्लेवासियों का कहना है कि उक्त धार्मिक स्थल करीब 200 वर्ष पुराना है।
- गुरुवार शाम में मो. अशरफ धार्मिक स्थल पर संध्या देने गए तो दिनेश शर्मा उर्फ स्वामी 8-10 मजदूरों को लेकर उसे तोड़ रहे थे।
- इसके बाद उन्होंने मोहल्ले के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग जुट गए और धार्मिक स्थल तोड़वाने से स्वामी को मना किया।
- इस पर स्वामी मोहल्ले के लोग से उलझ गए और धमकी देने लगे। मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर शुक्रवार को बरारी पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी।

मोहल्लेवासियों का आरोप, गलत तरीके से किया जमीन पर कब्जा

- मोहल्लेवासियों का कहना है कि बड़े भू-भाग में धार्मिक स्थल फैला हुआ था, लेकिन स्वामी ने गलत तरीके से उसका अतिक्रमण कर आलीशान घर बना लिया।
- लोगों का कहना है कि घर बनाने में हमलोगों का विरोध नहीं है, लेकिन धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ आस्था का मामला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- मोहल्लेवासियों का कहना है कि घर बनाने के समय स्वामी ने कहा भी था कि धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण करवा देंगे, लेकिन वे तो उसे घेरकर जमींदोज करने की फिराक में थे।

स्वामी के जमीन की पुलिस कराएगी मापी

स्वामी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी जमीन की मापी कराने की तैयारी कर रही है, ताकि इस विवाद को खत्म किया जा सके। स्वामी की कितनी जमीन है और धार्मिक स्थल कितने बड़े भू-भाग में फैला हुआ है, यह मापी से स्पष्ट हो जाएगा।

एक आईजी से मधुर संबंध को खूब भुनाया
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि स्वामी की पुलिस विभाग में पैठ है। भागलपुर के एक पूर्व आईजी से उनका काफी मधुर संबंध रहा है। स्वामी ने उस संबंध को लगातार भुनाया और अपनी अट्टालिका खड़ी कर ली। घर बनाने के समय गलत तरीके से किए गए जमीन के अतिक्रमण की शिकायत को भी आईजी के प्रभाव से उसने दबा दिया गया।

धार्मिक स्थल तोड़ने का आरोप गलत : स्वामी

स्वामी दिनेश शर्मा का कहना है कि उन पर जो धार्मिक स्थल तोड़ने का आरोप लगाया गया है, वह गलत है। मैंने जमीन खरीदी तो उसमें धार्मिक स्थल था। इसके सौंदर्यीकरण के लिए मैंने धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले पुतुल को संगमरमर आदि दिया। उसकी घेराबंदी कर दी, ताकि वहां गंजेड़ियों की बैठकी न हो सके। पुतुल ने ही अपने स्तर से मजदूरों को बुलाया और धार्मिक स्थल में काम करवाया। ऐसे में मेरी गलती कहां है? स्वामी ने कहा कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस उन कैमरे के फुटेज की जांच करे तो सच सामने आ जाएगा।
स्वामी के घर हो चुका है बम से हमला
07 जनवरी 2014 को अपराधियों ने दिनेश शर्मा उर्फ स्वामी के घर बम से हमला कर दिया था। इस हमले में स्वामी के दोनों बेटे डॉ. अमित और इंजीनियर संदीप जख्मी हो गए थे। हमले से पूर्व अपराधियों ने फोन कर स्वामी से 10 लाख रंगदारी भी मांगी थी। नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। हमले के बाद भी स्वामी को अपराधियों ने फोन पर हड़काया था।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget