अंडर ग्राउंड MLC मनोरमा देवी पर पुलिस का कसा शिकंजा, अब घर की होगी नीलामी

JDU MLC Manorama Devi house in Gaya will be auctioned

JDU MLC Manorama Devi House

पटना: बिहार में जेडीयू की नेता मनोरमा देवी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के साथ ही वे अंडरग्राउंड हो गयी हैं। इधर, जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घर की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गया के डीएम रवि कुमार ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। कुमार ने कहा नए एक्साइज लॉ के तहत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर मनोरमा देवी के घर को सुबह में ही सील कर दिया गया था। बताते चलें कि मनोरमा देवी के घर से सोमवार को शराब की आठ बोतलें बरामद की थीं।
मनोरमा देवी अंडर ग्राउंड, घर की होगी नीलामी

- एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी मंगलवाल को मनोरमा देवी को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर गए थे।
- मनोरमा देवी घर पर नहीं रहने के कारण एक्साइज डिपार्टमेंट ने घर पर उपस्थित कुक को गिरफ्तार कर लिया था।
- इसके बाद बुधवार की सुबह एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मनोरमा देवी के घर को सील कर दिया है।
- डीएम रवि कुमार ने कहा है कि नई उत्पाद नीति के तहत अगर मनोरमा देवी कल तक सरेंडर नहीं करती हैं, तो सरकार शीघ्र ही मनोरमा देवी के घर को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
- सोमवार की रात रॉकी की गिरफ्तारी के लिए मनोरमा देवी के घर पर गया पुलिस ने छापेमारी की थी।
- इसमें पुलिस ने उनके घर से शराब की आठ बोतलों को बरामद किया था।
- मनोरमा के बेटे रॉकी ने पिछले शनिवार को गया में रोड रेज की घटना में एक कारोबारी के बेटे की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- पुलिस ने इस मामले में उनके बाहुबली पति बिंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
- इसके बाद बेटे को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
- जेडीयू ने मंगलवार को ही मनोरमा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
क्या है मामला?

- गया में शनिवार की रात मनोरमा का बेटा रॉकी यादव अपनी नई लैंड रोवर कार से कहीं जा रहा था।
- एक स्विफ्ट कार उसकी लैंड रोवर के आगे चल रही थी। रॉकी अपनी गाड़ी को उस कार से आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्विफ्ट कार चला रहा ड्राइवर सामने जगह न होने की वजह से साइड नहीं दे पाया था।
- इसके बाद रॉकी ने किसी तरह स्विफ्ट को ओवरटेक करके रोक लिया था। स्विफ्ट कार में बैठे लड़कों और रॉकी के बीच बहस हुई थी।
- इसके बाद रॉकी ने स्विफ्ट पर गोली चला दी। इसमें आदित्य सचदेवा नाम के लड़के की मौत हो गई। आदित्य के पिता गया के बड़े पाइप कारोबारी हैं।
- रॉकी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पिता बिंदी यादव को बेटे को भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
- मंगलवार तड़के रॉकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बनाया था दबाव
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मनोरमा पर बहुत दबाव बनाया था। इसके बाद उन्होंने बता दिया कि उनका बेटा रॉकी कहां छुपा हुआ है।
- रॉकी को मस्तपुरा गांव में उसके पिता के डेयरी फॉर्म से गिरफ्तार किया गया।
- जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के सिटी एसपी अवकेश कुमार ने एसआईटी के साथ एमएलसी के घर छापा मारा था।

पुलिस ने मनोरमा से क्या कहा?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी एसपी ने मनोरमा से दो टूक बात की थी। अवकेश कुमार ने मनोरमा देवी से कहा कि उन्हें सरकार से रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पूरी छूट दी गई है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में एमएलसी ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि बेटा रॉकी कहां छुपा हुआ है।
- लेकिन एसपी ने मनोरमा से कह दिया था कि वे यहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे। ये भी कहा कि रॉकी के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं।
- इसके बाद मनोरमा ने अपने वकील और कुछ लोगों से बात की। बताया जाता है कि इन लोगों ने मनोरमा से कहा कि रॉकी को आज नहीं कल कानून के सामने पेश होना ही होगा। वो जितनी देर करेगा उतनी परेशानी बढ़ेगी।
गिरफ्तारी के बाद रॉकी ने क्या कहा था?
-रॉकी ने एक चैनल से कहा- "मैं तो दिल्ली में था। मां ने फोन किया कि पुलिस के सामने पेश हो जाओ। मैं गया आकर पेश हो गया। मैं कोर्ट के सामने ही सच्चाई बताऊंगा।"
- एसएसपी गरिमा मलिक के मुताबिक, रॉकी ने हत्या का गुनाह कबूला है। पिस्टल का लाइसेंस भी रॉकी के नाम से है।
- इटालियन मॉडल की ब्रेटा पिस्टल है आरोपी के पास। इसका लाइसेंस दिल्ली से जारी हुआ था।
एमएलसी के अरेस्ट पति पर हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई केस

- आदित्य की जान लेने वाले रॉकी के पिता और एमएलसी मनोरमा के पति बिंदी यादव पर मर्डर, किडनैपिंग और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
- नेताओं की वजह से पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से परहेज करती है। कुछ महीने पहले ही उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए थे।
- बिंदी पर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget