पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि यदि हिम्मत है तो नीतीश कुमार कानून हाथ में लेने वाले अपने 12 लोगों पर कार्रवाई कर दिखाएं। ये सत्ताधारी दल के विधायक, सांसद और उनके परिजन हैं। इनलोगों ने खुलेआम कानून हाथ में लेकर सुशासन की धज्जियां उड़ाई हैं। सीएम अपराधियों को खुली छूट देकर देशभर में शराबबंदी का राग आलाप रहे हैं।जानिए किसके खिलाफ मोदी ने की कार्रवाई की बात...
मोदी ने कहा कि तीनों दलों के विधायकों सरफराज, गोपाल मंडल, राजवल्लभ यादव, सिद्धार्थ, विनय वर्मा, अब्दुल गफूर, मनोरमा देवी, कुंती देवी, बीमा भारती, संतोष कुशवाहा, राणा गंगेश्वर, बिंदी यादव मामले में सरकार ने क्या किया? नीतीश कुमार क्या इन मामलों में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलवाएंगे।
अपराध की घटनाओं पर शोर मचाते हैं सुमो : संजय सिंह
- प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी अपराध की घटनाओं पर जमकर शोर मचाते हैं, लेकिन पुलिस की तेजी से होने वाली कार्रवाई की चर्चा तक नहीं करते।
- गया में हत्या हुई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- सुमो इसके बाद भी राजनीति का स्पेस निकाल लेते हैं, जो उनके राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।
- गया में दो लड़कों की आपस की लड़ाई के बाद हत्या हुई है। इसके लिए सुमो चिल्ला रहे हैं।
- सुमो जैसे नेता बस बिहार को बदनाम करने के फिराक में रहते हैं और छोटी घटनाओं को भी बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं।
- पुलिस रात-दिन मेहनत करके किसी घटना का उद्भेदन करती है और सुशील मोदी कहते है कि अपराधी पकड़े नहीं गए हैं।
मनोरमा देवी को बचा रही सरकार
- उधर, हम सेक्युलर के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी सरकार पर जदयू एमएलसी मनोरमा देवी को बचाने का आरोप मढ़ा है।
- कहा- ताड़ी के साथ पकड़े जाने वाले गरीबों को जेल भेज अपनी पीठ थपथपाने वाले सीएम और उनकी पुलिस एमएलसी के घर से शराब मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Source: Bhaskar

Post a Comment