पटना में तीन साल बाद दौड़ने लगेगी मेट्रो, केंद्र ने दी सैद्धांतिक सहमति

Metro will be running three years later in Patna said central government.

Patna Metro

पटना: बस तीन साल का इंतजार...। राजधानी में 2019 से मेट्रो रेल दौड़ने लगेगी। पहले चरण में मेट्रो का परिचालन एलिवेटेड सेक्शन पर होगा। जबकि अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए 2021 तक इंतजार करना होगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राजधानी के सार्वजनिक परिवहन सेवा में एक नया आयाम जोड़ने वाली मेट्रो रेल परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी। केंद्रीय मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन...
- मंगलवार को नई दिल्ली में हुई एक बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी को हर संभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।
- नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने जल्द से जल्द अन्य विभागों से क्लीयरेंस दिलाने का भी आश्वासन दिया।
- मंत्री ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागों के सचिवों से मुलाकात कर इस परियोजना को जल्द से जल्द क्लीयरेंस दिलाने का आग्रह किया।

2019 में 14.915 किलोमीटर रूट पर दौड़ने लगेगी मेट्रो

- नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि पहले चरण के लिए प्रस्तावित कुल 30.92 किलोमीटर में से 14.915 किलोमीटर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।
- इसमें ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में एलिवेटेड रूट की लंबाई 5.29 किलोमीटर और नार्थ-साउथ कॉरिडोर में 9.625 किलोमीटर शामिल है।

90 फीसदी कर्ज देने पर राजी हुआ जाइका
- मंत्री ने बताया कि जापान की फंडिंग एजेंसी जाइका ने पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में पैसा लगाने पर सहमति दे दी है।
- जाइका प्रमुख ने मंत्री से मुलाकात के दौरान 90 फीसदी राशि कर्ज के रूप में उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी है।
- इस परियोजना का अनुमानित लागत 16,960 हजार करोड़ है।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

- ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में वन ए का विस्तार दानापुर से मीठापुर तक होगा, जबकि वन बी का विस्तार दीघा घाट से हाईकोर्ट- विकास भवन तक होगा।
- इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.9 किलोमीटर होगी। इसमें से 5.29 किलोमीटर एलिवेटेड होंगे, जिसपर चार स्टेशन होंगे।
- भूमिगत कॉरिडोर की लंबाई 11.33 किलोमीटर होगी, जिसपर पर नौ स्टेशन होंगे। 

नार्थ-साउथ कॉरिडोर

- इस कॉरिडोर को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसमें पहला कॉरिडोर पटना जंक्शन से बैरिया में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्‌डा तक होगा।
- दूसरा कॉरिडोर मीठापुर बाइपास से दीदारगंज और तीसरा कॉरिडोर मीठापुर बाइपास से एम्स तक होगा।
- इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 14.02 किलोमीटर होगी। इसमें से 9.625 किलोमीटर एलिवेटेड होंगे, जिसपर नौ स्टेशन होंगे।
- भूमिगत कॉरिडोर की लंबाई 4.575 किलोमीटर होगी, जिसपर पर तीन स्टेशन होंगे।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget