कन्हैया का पटना दौरा विवादों से रहा घिरा, शराब कनेक्श से लेकर VVIP ट्रीटमेंट तक

Kanhaiya Kumar get vvip treatment in Patna, Laloo Yadav was the host.

Kanhaiya with laloo

पटना: जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पटना दौरा विवादों से घिर रहा है। वीआईपी सुरक्षा से लेकर शराब माफियाओं के कनेक्श को लेकर वे जहां विपक्ष के निशाने पर रहे। कन्हैया की सभा में काला झंडा दिखाने वाले युवक की पिटाई पर विपक्ष ने हमला करते हुए कहा की अब कहां गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता।

विवादों में रहा कन्हैया का पटना दौरा

- जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया पटना दौरा विवादों में रहा।
- विवादों की शुरुआत शहीदों के अपमान से शुरु हुआ।
- कन्हैया को पटना में मिली विशेष सुरक्षा ने रातों रात उसे आम से खास बना दिया।
- विशेष सुरक्षा को लेकर चर्चा भी होती रही।
- सरकार से भी प्रश्न किए गए, तो विपक्ष ने भी उसपर हमला बोला।
कन्हैया को दो युवकों ने दिखाया काला झंडा

- श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कन्हैया भाषण दे रहे थे तभी हॉल के बीच में दो युवक काला झंडा दिखाने लगे।
- वे काला झंडा दिखाने के साथ कन्हैया के विरोध में नारे भी लगा रहे थे।
- विरोध प्रदर्शन करते ही सभा में मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
- इस हाथापाई में युवकों के कपड़े भी फट गए। दोनों बचने के लिए हॉल में इधर-उधर भागने लगे।
- पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।
कन्हैया ने लालू के छूआ पैर 

- विवाद लालू प्रसाद के पैर छूने को लेकर भी हुआ।
- विपक्ष ने कहा चंद्रशेखर के हत्यारे को अब कौन दिलायेगा इंसाफ।
- बताते चलें कि चंद्रशेखर की हत्या का आरोप राजद नेता पर लगे हैं।
नीतीश से मिले, लेकिन शराब की वकालत

- कन्हैया सीएम नीतीश कुमार से मिले।
- तकरीबन आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत होती रही।
- लेकिन, कन्हैया ने शराबबंदी पर कहा ये तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।
- कन्हैया लालू प्रसाद के आवास पर शराब व्यवसायी विनोद जायसवाल के साथ गए।
- लालू प्रसाद के साथ कन्हैया की हुई बातचीत में विनोद जायसवाल भी मौजूद थे।
- विनोद जायसवाल कन्हैया की सभा में साये की तरह रहा।
विपक्ष का नीतीश पर हमला

- शराब पर कन्हैया के बयान पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है।
- भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि कन्हैया ने नीतीश की शराबबंदी की हवा निकाल दी है।
-सीएम को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या वे कन्हैया के बयान से समहत हैं या नहीं?
क्या रिश्ता है कन्हैया का विनोद जायसवाल से

- पटना में कन्हैया और विनोद जायसवाल साथ साथ दिखें।
- मीडिया से बात करते हुए विनोद जायसवाल कन्हैया के पीछे साये की तरह खड़े दिखे।
- विपक्ष ने कन्हैया की यात्रा पर सवाल उठाये।
-विपक्ष ने कहा कन्हैया की बिहार यात्रा को शराब कारोबारी ने फाइनेंस किया है।
- शनिवार को कन्हैया के काफिले में 11 गाड़ियां थीं।
- जिनमें से कुछ स्कॉर्पियों और एक टाटा सफारी गाड़ी थी।
- चॉकलेटी रंग की टाटा सफारी में कन्हैया खुद बैठा हुआ था।
-पटना को कन्हैया के कार्यक्रम से पहले पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया था।
- मोटी रकम चुका कर भी चौक चौराहे पर पोस्टर लगाए गए।
- प्रचार के लिए इतना पैसा कहां से आये।
कौन हैं विनोद जायसवाल ?

विनोद जायसवाल शराब का बड़ा कारोबारी है।
- विनोद बिहार के ही रहने वाले हैं
-इनका पहले बिहार, अब झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित कई राज्यों में शराब का बड़ा कारोबार है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget