JNU के स्टूडेंट लीडर कन्हैया को पटना में मिला VVIP ट्रीटमेंट, लालू से की मुलाकात

Kanhaiya Kumar met Laloo Yadav in- Patna and will also meet Nitish Kumar

Kanhaiya Kumar with Laloo Yadav

पटना: JNU स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार शनिवार सुबह पटना पहु्ंचे। यहां उनको VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। उनकी सिक्युरिटी के लिए DSP रैंक के दो ऑफिसर, कई इंस्पेक्टर और 100 पुलिस के जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही कन्हैया के काफिले में वज्र वाहन और एम्बुलेंस भी है। नीतीश से होगी मुलाकात...
- पटना में कन्हैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में हमें मौलिक अधिकार दिए है।
- हमें फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के साथ समान अवसर समेत कई तरह की आजादी दी है। आज वह आजादी खतरे में है। हमपर एक खास तरह की विचारधारा थोपी जा रही है।
- भारत माता के हाथ से तिरंगा झंडा लेकर भगवा पताका थमाने की कोशिश की जा रही है।
- इस खतरे से मुकाबला करने के लिए सभी तरह की विचारधाराओं को साथ आने की जरूरत है।
- चाहे वह अम्बेडकर की विचारधारा हो, गांधी जी की विचारधारा हो या लोहिया की।
लालू से मिले कन्हैया
- कन्हैया कुमार शनिवार को दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के घर पहुंचे।
-यहां वो लालू यादव से मिले और पैर छूकर उनसे आशिर्वाद लिया।
- लालू भी पूरे जोश से कन्हैया से मिले और पीठ थपथपाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
शराबबंदी पर उठाया सवाल
- कन्हैया ने बिहार सरकार के शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा किया है।
- उन्होंने कहा कि शराबबंदी करने से पहले सरकार को इसका असेस्मेंट कराना चाहिए था।
- एक तरह से शराब बंदी ठीक है, लेकिन फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के लिहाज से शराब बंदी कानून लागू नहीं करना चाहिए था।
नीतीश से होगी मुलाकात
- दो दिन के बिहार दौरे पर आए कन्हैया राज्य के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
- उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं से मिलने का प्रोग्राम है।
- वो बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से भी मिल सकते हैं।
रविवार को करेंगे पब्लिक मीटिंग

- रविवार को कन्हैया राजधानी के एसके मेमोरियल हॉल में पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे।
- इस मीटिंग की थीम आजादी रखी गई है। इसे AISF और AIYF (ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन) ने मिलकर ऑर्गनाइज किया है।
- AISF कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का यूथ विंग है।
- बिहार के बेगूसराय जिले के कन्हैया रविवार को अपने गांव भी जा सकते हैं।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget