पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहली बार मैट्रिक की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की है। वेबसाइट www.bsebregn2016.in पर गुरुवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शिक्षा मंत्री डाॅ. अशोक कुमार चौधरी ने शुरू कराया। उन्होंने वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने में इससे मदद मिलेगी। जानिए कितना है रजिस्ट्रेशन फी...
- मैट्रिक परीक्षा 2017 की तैयारी शुरू हो गई है।
- इस रजिस्ट्रेशन के साथ नौवीं परीक्षा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
- मैट्रिक परीक्षा 2017 का रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए रखा गया है।
- नौंवी परीक्षा के लिए कोई शुल्क सरकार की ओर से निर्धारित नहीं है।
- मैट्रिक परीक्षा 2017 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी।
- मैट्रिक परीक्षा 2017 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी।
- सभी स्कूलों के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराना शुरू करें।
- किसी भी स्थिति में रजिस्ट्रेशन तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यालय प्रधानों का ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर रहना अनिवार्य होगा।
- मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही नौवीं कक्षा के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
- नौवीं कक्षा की परीक्षा नौ से 16 जून के बीच होगी। इसके लिए भी बोर्ड ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
जुलाई में आएगा नौवीं कक्षा का रिजल्ट
- मंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होती है, जो सीधे दसवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने आते हैं।
- फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने के लिए ही नौवीं स्तर पर ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- नौवीं बोर्ड परीक्षा नहीं, केवल एसेसमेंट टेस्ट है। इसमें छात्रों की कमजोरियों को जानने का मौका मिलेगा।
- इसका परिणाम जुलाई में आ जाएगा। यदि किसी खास विषय में किसी स्कूल में बच्चों का परिणाम खराब रहेगा तो संबंधित स्कूल प्रधान व विषय के शिक्षक से इस बारे में जानकारी मांगी जाएगी।
मंत्री का दावा- दसवीं की चल रही हैं कक्षाएं, छात्रा ने कहा- नहीं
- शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के हाईस्कूलों में दसवीं की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
- मीडिया में गलत तरीके से नौवीं कक्षा को बोर्ड परीक्षा बताया जा रहा है।
- हालांकि, बांकीपुर बालिका प्लस टू हाईस्कूल से आई शिक्षिका ने कहा कि अभी दसवीं की कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं।
- बोर्ड ने नौवीं विशेष परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
- इसके रिजल्ट के बाद ही दसवीं में बच्चों को ट्रांसफर किया जाएगा।
- पहला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाली इसी स्कूल की छात्रा मोना कुमारी ने भी कहा कि अभी दसवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है।
मैट्रिक परीक्षा के लिए ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
- विद्यालय प्रधान को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले समिति की वेबसाइट www.bsebregn2016.in से पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर साइन अप मेनू पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद खुलने वाले विंडो पर स्कूल व स्कूल के प्रधान से संबंधित जानकारी जैसे स्कूल का नाम, स्कूल कोड, स्कूल प्रधान का नाम, पद, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पोस्ट ऑफिस, प्रखंड व अनुमंडल का नाम और पिन कोड का कॉलम भरना होगा। जानकारी सबमिट करने के बाद ई-मेल पर पासवर्ड भेजा जाएगा।
- स्कूल प्रधान पासवर्ड प्राप्त होने के बाद लॉगइन मेनू में जाकर वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रपत्र को भरने के बाद लॉगइन करेंगे। लॉगइन करने के बाद ऑनलाइन भरे जा रहे फॉर्म का पेज खुल जाएगा। पेज खुलने के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं का विवरण स्कूल के कागजात के आधार पर भरे जाएंगे। संबंधित छात्र-छात्राओं का फोटो व हस्ताक्षर भी अपलोड करना होगा।
- स्कूल प्रधान सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित विद्यार्थियों का विवरण स्कूल के कागजात के आधार पर ही है। त्रुटि होने पर इसे एडिट किया जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मेक पेमेंट ऑप्शन आएगा, जिसे क्लिक कर शुल्क चालान प्राप्त किया जा सकता है। फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।
- वेबसाइट के चालान को सावधानीपूर्वक भरकर एसबीआई के खाता में जमा कराना होगा। राशि जमा कराने पर बैंक से प्राप्ति रसीद जारी की जाएगी।
- स्कूल चालान की समिति प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 17 मई तक हर हाल में जमा कराएंगे।
Source: Bhaskar

Post a Comment